मां को लेने गई थी महिला, रास्ते में आ गया बदमाश फिर नाक काटकर हो गया फरार
Bareilly news, बरेली। यूपी के बरेली में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला एक महिला की सरेआम नाक काटने का है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी कल शाम को बड़े डाकखाने के पास से अपनी मां को लेने के लिए जा रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाश ने किसी पुरानी रंजिश के चलते महिला पर हमला कर दिया और बदमाश पीड़िता सुनीता देवी की नाक काटकर फरार हो गया।

महिला खून से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजन रामशरण ने बताया कि महिला अपनी मां को लेने पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची थीं, तभी पुरानी रंजिश के चलते सुनीता के एक परिचित ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गया।
नर्स ने काटा बच्चे का अंगूठा
वहीं यूपी के कानपुर में एक अस्पताल में नर्स की लापरवाही की वजह से नवजात बच्चे का अंगूठा कट गया। यही नहीं गलती को छिपाने के लिए उसके हाथ पर पट्टी बांध दी। हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जब पट्टी खुली तो बच्चे का हाथ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने हंगाम के बाद नजीराबाद थाने में केस दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications