love affairs: 'मुझे बुर्के से नफरत है...', शबाना ने बदला अपना धर्म और नाम, फिर प्रेमी कृष्णपाल से कर ली शादी
love affairs: रिफ्यूजी फिल्म का गाना ' पंछी नदियां पवन की झाेंके...' अक्सर ही लोगों को गुनगुनाते हुए सुना जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से सामने आया है जहां अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने के लिए एक प्रेमिका ने अपना धर्म और नाम बदल लिया।
धर्म और नाम बदलने के बाद उसने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से अपने प्रेमी के साथ शादी की। अब उसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमिका का कहना है कि वह बालिका है और अपनी सुरक्षा खुद से कर सकती है।

दरअसल, यह पूरा मामला बरेली जनपद के अहमदाबाद नवाबगंज की है। बताया जा रहा है कि यहां की रहने वाली शबाना नामक एक 20 वर्षीय एक मुस्लिम युवती को हिंदू धर्म के कृष्णपाल नामक युवक से करीब 8 साल पहले प्यार हो गया। प्यार पवन चढ़ा तो दोनों साथ जीने मरने की कसम खाने लगे।
दोनों का धर्म अलग था ऐसे में शादी मुश्किल थी। शबाना ने बताया कि उसे बुर्के में रहने वाली महिलाओं से नफरत था ऐसे में वह हिंदू बनकर अपने प्रेमी के साथ आगे की जिंदगी गुजारने के लिए योजना बनाई। ऐसे में बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में पंडित के के शंखधार द्वारा दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान शबाना से पूजा यादव बनी दुल्हन ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से शादी होने के बाद अब जिंदगी भर हिंदू बनकर ही रहेगी।
शादी से पहले शबाना की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई और गंगाजल तथा गोमूत्र से शुद्धिकरण किया गया। शुद्धिकरण किए जाने के बाद दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हो गई। पंडित के के शंखधार द्वारा बताया गया कि 9 साल में उनके द्वारा 91 मुस्लिम लड़कियों की धर्म वापसी करते हुए हिंदू लड़के से शादी कराई जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications