लोकसभा चुनाव 2019: दूल्हा बनकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, कही ये बातें

Bareilly news, बरेली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। गुरुवार को चुनाव के लिए नामांकन करने का आखिरी दिन था। समाजवादी पार्टी, भाजपा सहित कई पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने पहुंचे, लेकिन इस दौरान एक ऐसे प्रत्याशी भी आए जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। दरअसल, आम जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश बाबू कश्यप दूल्हा बनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने सिर पर पगड़ी और गले में माला भी पहनी थी।

गरीब जनता के लिए काम करेंगे राकेश बाबू

गरीब जनता के लिए काम करेंगे राकेश बाबू

दूल्हा बनकर नामांकन करने पहुंचे राकेश बाबू कश्यप बरेली शहर और आंवला लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। राकेश ने बताया की वह हाईस्कूल पास हैं और गरीब जनता के लिए काम करने की उनकी इच्छा है। राकेश ने यह भी कहा कि वह चुनाव जीतकर जनता की सभी समस्या दूर करने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: आंवला लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

पहले भी देखने को मिल चुके हैं ऐसे नजारे

पहले भी देखने को मिल चुके हैं ऐसे नजारे

राकेश को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और हर कोई उनकी फोटो खींचने लगा। बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं जब नामांकन के दौरान प्रत्याशी की वेशभूषा या उसके कलेक्ट्रेट पहुंचने का तरीका चर्चा में रहा हो। इससे पहले बरेली में ही मजदूर के साथ एक बाबा ने नामांकन कराकर सबको आश्यर्चचकित कर दिया था।

ऊंट पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे थे प्रत्याशी

ऊंट पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे थे प्रत्याशी

मेरठ में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एसपी सिंह ने ऊंट पर सवार होकर नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। एसपी सिंह मेरठ, हापुड़ लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। ऊंट पर सवार हो नामांकन करने के पीछे एसपी ने बताया कि ऊंट उनके देश का रक्षक है और एक परंपरागत वाहन है इसलिए उन्होंने अपना नामांकन इको फ्रेंडली अंदाज में किया है, ताकि इसके जरिये पर्यावरण संतुलन भी बन सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+