8 माह की गर्भवती को गला दबाकर रेल लाइन पर फेंका, लव मैरिज के बाद भी दूसरी से किया निकाह

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली स्थित थाना भमोरा के बभिया के रेलवे ट्रैक पर एक महिला घायल अवस्था में मिली। उस महिला को उसके शौहर ने पीटा था। गला दबाकर महिला को रेल से कटने के लिए ट्रैक पर फेंक दिया गया था। पता चलने पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद महिला के घरवालों को बुलाया गया। महिला के घरवालों ने महिला के शौहर एवं अन्य ससुरालियों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। महिला की पहचान सब्बो के रूप में हुई।

husband brutally beating his pregnant wife in bareilly

सब्बो के मुताबिक, छह साल पहले मोहल्ले के ही रहने वाले जाबिर पुत्र इक़रार ने लव मैरिज की थी। लव मैरिज को 5 साल पूरे हुए, इसी दौरान जाबिर ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। जाबिर ने सब्बो को घर से निकाल दिया। सब्बो के पेट में जाबिर का बच्चा पल रहा था। यह बात उसने जाबिर को बताई तो वह और ज्यादा भड़क गया। जाबिर सब्बो को ठिकाने लगाने की कोशिश में था। सब्बो 8 माह की गर्भवती हो गई, जाबिर ने सब्बो से कहा कि वह बच्चा गिरा दे। सब्बो नहीं मानी तो जाबिर ने अपनी मां हसीना और साथी वीरेश के साथ सब्बो को बुरी तरह पीटा। फिर, सब्बो को अधमरी हालत में रेलवे ट्रैक पर पटककर चले गए।

husband brutally beating his pregnant wife in bareilly

उधर, गांववालों को सब्बो ट्रैक पर पड़ी दिखी तो पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सब्बो ने बताया कि जाबिर ने मुझे घर से निकालकर एक साल पहले ही दूसरा निकाह कर लिया। उसकी दूसरी बीवी कासगंज से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+