सपा के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी र‍ियाज अहमद का कोरोना से न‍िधन, अखि‍लेश ने जताया दुख

बरेली, अप्रैल 29: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का बुधवार की रात कोरोना से न‍िधन हो गया। वह बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हाजी रियाज अहमद के निधन से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने ट्वीट किया, 'अत्यंत दुःखद! वरिष्ठ सपा नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री जनाब हाजी रियाज़ अहमद साहब का कोरोना संक्रमण से इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

haji riyaz ahmad former up minister lost life due to coronavirus

पीलीभीत शहर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार व‍िधायक रहे हाजी रियाज

पीलीभीत शहर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हाजी रियाज अहमद की 24 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई थी। इसके बाद उन्‍हें जिला अस्पताल स्थित एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत ब‍िगड़ने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उन्‍होंने अंत‍िम सांस ली। सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने हाजी र‍ियाज अहमद के न‍िधन को अपूरणीय क्षति बताया है। बता दें, हाजी र‍ियाज अहमद के परिवार में उनकी बेटी भी कोव‍िड पॉजिटि‍व हैं।

यूपी राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का न‍िधन

बता दें, उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार लोगों की जान ले रहा है। कोरोना की चपेट में आए यूपी आईएएस एसोसिएशन व राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का भी गुरुवार को निधन हो गया। वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। दीपक त्रिवेदी कई जिलों के जिलाधिकारी व मंडलायुक्त रहने के अलावा मुख्य सचिव नियुक्त आबकारी भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपक त्रिवेदी के न‍िधन पर शोक जताया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+