बरेली: दो बहनों के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, Video बनाकर किया वायरल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो फुफेरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तमंचे की नोक पर दोनों बहनों को अगवा किया गया और फिर वारदात को पांच लोगों ने अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये दोनों को ब्लैकमेल करते हुए दोबारा बुलाने की कोशिश भी की। मगर वे नहीं गईं तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, मामला बरेली जिले के बेहड़ी थाना क्षेत्र का है। दोनों फुफेरी बहनें 17 नवंबर को दवाई लेने के लिए दूसरे गांव गईं थीं। वहां से वापस आते वक्त गांव से कुछ पहले पांच युवकों ने दोनों को रोक लिया। तमंचा दिखाया और धमकी देकर दोनों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां पांचों आरोपितों ने दोनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। बचने के लिए वे गिड़गिड़ाती रहीं मगर आरोपितों को रहम नहीं आया। उन्हीं में से दो युवक मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाते रहे। इसके बाद यह कहकर जाने दिया कि जब भी बुलाएंगे तब दोनों को आना होगा नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

आरोप है कि दो दिन पहले भी युवकों ने उन्हें बुलाया, लेकिन वे नहीं गईं। इस पर आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। गुरुवार को लड़कियों के परिजनों को भी इसकी जानकारी हुई तो सन्न रह गए। किशोरियों से जानकारी लेने के बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म (376डी), आपराधिक घटना के लिए धमकी देना (506), पॉक्सो एक्ट (3/4), 67ए आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या कहा SSP शैलेश कुमार ने

क्या कहा SSP शैलेश कुमार ने

एसएसपी बरेली शैलेश कुमार पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बेहड़ी थाना क्षेत्र में परिजनों द्वारा एक तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया कि दोनों बहनों के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया है। तहरीर में बताया कि घटना 17 नवंबर की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। तत्काल इस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि एक युवक पीड़िता के गांव का है, जबकि चार अन्य युवक किसी और गांव के है। पुलिस सभी की तलाश कर रही है, जल्द ही पांचों आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+