बरेली में बीबीए की छात्रा को पेटीज खिलाने को लेकर भिड़े प्रेमी, क्लासरूम में ही 2 गुटों में हुई मारपीट

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली स्थित बरेली कॉलेज के बीबीए विभाग के क्लासरूम में दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। यह मारपीट एक छात्रा को पेटीज ऑफर करने पर हुई। छात्रा को दो छात्र पसंद करते थे, जिनमें एक का ऑफर छात्रा ने स्वीकार कर लिया। मगर, दूसरे छात्र की पेटीज नहीं खाई। इसी पर झगड़ा होने लगा। उन दोनों छात्रों के दोस्त एकत्रित होने लगे। पहले तो दोनों गुटों के बीच क्लासरूम में हुई थप्पड़-घूंसे चले। उसके बाद वे छात्र साइकिल स्टैंड के पास भिड़े। पता चलने पर चीफ प्रॉक्टर अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंची। उन्हें देखकर छात्र इधर-उधर दुबकने लगे। बाद में प्राक्टोरियल बोर्ड ने आरोपी छात्रों की पहचान की।

fight between two students over girlfriend in bareilly college

चीफ प्रॉक्टर के अनुसार, मारपीट करने वाले छात्रों के परिजनों को कॉलेज में बुलाया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह सामने आया है कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को फोन कर कॉलेज बुलाया। इसमें कालीबाड़ी के भी काफी युवक पहुंच गए थे। सोमवार को बीबीए फाइनल ईयर के छात्रों के बीच यह विवाद तब हुआ जब एक लड़की को पेटीज खिलाने का ऑफर हुआ। विभाग की उस लड़की ने एक छात्र की पेटीज लेकर कर खा ली थी, जबकि दूसरे की नहीं खाई थी। जिसके चलते दूसरे छात्र को गुस्सा आ गया और वहीं मारपीट शुरू हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+