बरेली में BJP नेता के सिर में गोली मारकर हत्या, प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एजाज नगर गोटिया इलाके में बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थाल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के सुपर सिटी कालोनी निवासी यूनुस अहमद उर्फ डंपी मूल रूप से फरीदपुर के रहने वाले थे। यूनुस भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। यूनुस ने तीन माह पूर्व एजाज नगर गोटिया में एक मकान खरीदा था। मंगलवार को रात नौ बजे वह सुपर सिटी कालोनी स्थित घर से साढ़ू वसीम के साथ एजाज नगर गोटिया मकान देखने गए थे। यूनिस और वसीम मकान बंद कर बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे।
इसी दौरान वसीम व युनिस से प्रापर्टी के विवाद को लेकर रंजिश मानने वाले एजाज नगर गोटिया निवासी रिटायर्ड फौजी सिराजुददीन उसका भाई इसामुददीन और आसिफ अपने एक अन्य साथी के साथ तमंचे व रायफल लेकर वहां पहुंचे। सिराजुददीन और इसामुददीन की यूनिस से बहस शुरू हुई, फिर मारपीट होने लगी। इसी दौरान सिराजुददीन, इसामुददीन, आसिफ व अन्य साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वसीम ने तो खुद को किसी तरह बचा लिया लेकिन कई गोलियां सीधे यूनिस के सिर व शरीर के अन्य जगह जा लगी।
सिर में गोली लगने से यूनिस की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके से आरोपित फरार हो गए। सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ तृतीय अभिषेक वर्मा व इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सूचना के कुछ देर बाद एसएसपी शैलेश पांडेय भी पहुंच गए। पुलिस ने आरोपितों के कुछ परिजनों को पूछताछ के लिए उठाया है। देर रात सिराजुददीन, इसामुददीन और आसिफ समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि प्रापर्टी डीलर की पुरानी रंजिश के चलते हत्या होना बताया जा रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
-
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
BJP Manifesto: बंगाल में 6 महीने में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन,महिलाओं को 3000, भाजपा घोषणापत्र की 10 बड़ी बात -
बंगाल चुनाव से ‘BJP-RSS जहरीला सांप’ तक: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का विस्फोटक इंटरव्यू, खोले कई बड़े राज -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!












Click it and Unblock the Notifications