Bareilly Police: वर्दी में वसूलीबाज! बरेली में पुलिस ने बंधक बनाकर मांगे पैसे, SSP ने सस्पेंड कर दी पूरी चौकी!

Bareilly Police News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। एक व्यक्ति को बंधक बनाकर जेल भेजने की धमकी देने और दो लाख रुपए की अवैध वसूली के मामले में फतेहगंज पश्चिमी चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई एसएसपी अनुराग आर्य ने की।

घटना गुरुवार की है, जब भिटौरा निवासी बलवीर सिंह को चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों ने घर से उठाया। उन्हें रबर फैक्ट्री के खाली क्वार्टर में ले जाकर पांच लाख रुपए की मांग की गई। पीड़ित ने दो लाख रुपए दिए, तब उन्हें छोड़ा गया।

bareilly-police-illegal-extortion

एसएसपी को सूचना मिलते ही सीओ हाइवे नीलेश मिश्र से जांच कराई गई। जांच में चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह, सिपाही हिमांशु तोमर और मोहित कुमार की करतूत सामने आई। इसके बाद तीनों पर कार्रवाई हुई और मामला दर्ज किया गया।

निलंबन के साथ विभागीय जांच शुरू

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली थी कि फतेहगंज पश्चिमी चौकी का स्टाफ अवैध वसूली में लिप्त है। जांच में पुष्टि हुई कि तीनों पुलिसकर्मियों ने बलवीर सिंह को बंधक बनाया और धमकी दी।

पीड़ित के भतीजे ने दो लाख रुपए का इंतजाम किया, जिसके बाद उसे छोड़ा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत तीनों को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उनकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने थाना फतेहगंज पश्चिमी में चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाहियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस की छवि खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं विश्वास को कमजोर करती हैं।

इस मामले ने बरेली पुलिस की कार्यशैली पर चर्चा छेड़ दी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार पूरी चौकी पर कार्रवाई हुई है। आगे भी ऐसे ही कार्रवाई हाेती रहनी चाहिए।

एसएसपी ने साफ किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। पुलिस विभाग अब इस मामले की गहन जांच में जुट गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+