बरेली: महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया ये कदम
बरेली: महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया ये कदम
बरेली, अप्रैल 20: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां इज्जतनगर थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तो वहीं, महिला सिपाही के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

महिला सिपाही मूलरूप से अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र स्थित फतेवा गांव की रहने वाली थी। वो 2018 बैच की सिपाही थी और ट्रेनिंग के बाद महिला सिपाही की पहली पोस्टिंग बरेली के इज्जनगर थाना में हुई थी। खबरों के मुताबिक, दो दिन पहले उसकी ड्यूटी बदायूं में पंचायत चुनाव में लग गई थी। शनिवार दोपहर को जब वह ड्यूटी पर बदायूं जाने के लिए बस से निकली। लेकिन कुछ देर बाद ही उसने तबीयत खराब होने की बात कही और बस से उतर गई और अपने घर लौट गई। साथ में रह रही बहन ने देर रात में उसे उल्टी करते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
इज्जतनगर थाने की पुलिस टीम सिपाही के घर पर आई और उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद महिला कांस्टेबल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है, अभी तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। जांच के लिए विसरा रिजर्व रखा गया है। वहीं, पुलिस विभाग में चर्चा है कि महिला सिपाही का किसी के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन किसी कारणवश ये संभल नहीं हो सका इसलिए निराशा में उन्होंने यह कदम उठाया।
चर्चा है कि महिला सिपाही का अपने एक साथी के साथ प्रेम संबंध था कुछ दिन पहले साथी की शादी यह हो जाने से वो बेहद परेशान थी। इसलिए उसने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले की वजह से महिला सिपाही के परिजनों और पुलिस अफसर कुछ भी बोलने से बचे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications