Bareilly News: पति ने पत्नी से मांगा रुपयों का हिसाब, हुई आग बबूला, निकाली तमंचा और मार दी गोली, मौत
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बरेली में एक पति ने अपनी पत्नी से 18 हजार रुपयों का हिसाब मांगा तो उसने तमंचा निकाल लिया और गोली मार दी।
गोली लगने के बाद पति की मौत हो गई। हालांकि पत्नी द्वारा गोली मारने से पहले युवक अपने घरवालों को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा अपनी बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

दरअसल, बरेली जनपद के भुता थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के रहने वाले रामकृष्ण ने बताया कि उनका 40 वर्षीय बेटा नरेंद्र कुमार सिंह बरेली के बारादरी थाने के सरस्वती बिहार में मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बहू पूनम आंगनवाड़ी कार्यकत्री है। आरोप लगाया कि बेटे का उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। उन्होने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 2:30 बजे उनकी बहू ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि पूनम का संबंध उसके बहनोई ओम प्रकाश के साथ था और इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार को बेटे ओम प्रकाश ने फोन कर बताया कि उसके जेब से 18 हजार रुपए गायब थे।
इसे लेकर उसने अपनी पत्नी पूनम से पूछताछ की। इसी बात से पूनम नाराज हो गई और उसने तमंचा निकाला और नरेंद्र कुमार सिंह को गोली मार दी। फिलहाल इस मामले में पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
बहनोई ने दिया था तमंचा
मृतक के पिता द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि ओम प्रकाश से बहू की नजदीकियां थी। ओम प्रकाश ने ही बहू को तमंचा दिया था। उसी तमंचे से बहू ने बेटे की हत्या कर दी। वहीं महिला का कहना है कि उसके पति उसे तमंचा निकालकर धमका रहे थे। गोली कैसे लगी इसके बारे में पूछने पर वह पुलिस को बरगलाती रही।












Click it and Unblock the Notifications