बरेली: फिल्मी स्टाइल में हुई नवनिर्वाचित प्रधान की हत्या, बचने के लिए लगाई दो सौ मीटर तक दौड़

बरेली, मई 21: खबर उत्तर प्रदेश बरेली जिले से है। यहां नवनिर्वाचित प्रधान मोहम्मद इशाक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तो वहीं, ग्राम प्रधान की पत्नी को भी गोली लगी है। सरेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद दो समुदायों में तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी है। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Bareilly News: Newly elected Pradhan Ishaq shot lost life

क्या है पूरा मामला
यह मामला बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र के परगवां गांव का है। परगवां गांव के नवनिर्वाचित प्रधान 32 वर्षीय मोहम्मद इशाक गुरुवार शाम को लगभग 4 बजे किसी काम से बाइक से बरेली शहर जा रहे थे। रास्ते में लाल फाटक के पास उन्हें गोली मार दी गई। इस हमले में ग्राम प्रधान की पत्नी को भी गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रोहित सजवाण पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और छानबीन की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि मृतक के परिवार ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगया है। इनमें से एक आरोपी मोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। दरअसल गिरफ्तार आरोपी मोर सिंह परगंवा गांव का पूर्व प्रधान है। इस हत्या में दूसरा आरोपी रतन लाल प्रधानी का चुनाव लड़ा था। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते यह हत्या की गई।

फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम
ग्राम प्रधान इशहाक की हत्या का पूरा वाकया बाइक पर उनके साथ आ रही उनकी पत्नी शकीना की आंखों के सामने घटित हुआ। शकीना के मुताबिक, हमलावरों ने इशहाक पर पहली गोली चलाई तो वे लोग बाइक समेत सड़क पर ही गिर पड़े। इशहाक जान बचाने के लिए भागे तो हमलावर उन्हें करीब दो सौ मीटर तक दौड़ाते रहे और एक के बाद एक उन पर तब तक गोलियां चलाते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर गिर नहीं गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+