चांदबाबू ने विशाल बनकर मुरादाबाद की युवती को प्रेम जाल में कुछ यूं फंसाया, फिर सामने रखी ये शर्त

चांदबाबू ने विशाल बनकर मुरादाबाद की युवती को प्रेम जाल में कुछ यूं फंसाया, फिर सामने रखी ये शर्त

बरेली, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम शख्स चांदबाबू ने विशाल बनकर मुरादाबाद जिले की रहने वाली हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया लिया। आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ कई बार रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इस दौरान जब पीड़िता ने उसे शादी की बात कही तो उसने एक शर्त उसके सामने रख दी। शर्त के मुताबिक, चांदबाबू ने कहा कि अगर तुम मुसलमान बन जाओ तो मैं तमुसे शादी कर लूंगा।

Bareilly love jihad: Chand Babu became Vishal and trapped Moradabad girl in a love trap

फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शख्स चांदबाबू को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बरेली जिले का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद की रहने वाली है और करीब पांच महीने पहले पीलीभीत जिले के जहानाबाद निवासी आरोपी चांद बाबू ने अपना नाम डॉ. विशाल बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी चांदबाबू ने कई बार उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

इस दौरान जब उसने शादी की बात की तो उसने अपनी असलियत बयां करते हुए खुद का नाम चांद बताया। युवती से कहा कि तुम मुसलमान बन जाओ तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। मुसलमान नहीं बनी तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा। आरोप है कि चांदबाबू युवती को बरेली ले आया और मन्नत लॉज यहां भी उसके साथ रेप किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने किसी तरह से पुलिस को कॉल की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चांदबाबू को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ बरेली श्वेता यादव के मुताबिक, मुरादाबाद निवासी युवती ने कल रात 112 पर फोन करके सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चांदबाबू को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि चांद बाबू ने विशाल बनकर युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया और जब युवती को जानकारी हुई तो चांद बाबू ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती की तहरीर पर धर्म परिवर्तन, रेप और मारपीट की गंभीर धाराओं में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+