Bareilly Honour Killing: बेटी को मरा हुआ समझ कर जंगल में फेंका, पहचान छुपाने के लिए डाला तेज़ाब
बरेली में पिता और बहनोई ने अपने परिवार की इज़्ज़त बचाने के लिए एक युवती को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के परिजन उसे मरणासन्न हालत में एक जंगल में फेंक आए और पहचान छुपाने के लिए उसपर तेज़ाब दाल दिया।

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे 25 अप्रैल को एक युवती मरणासन्न हालत में हाईवे से लगे जंगलों में पड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पीड़िता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद आला अधिकारीयों ने घटनास्थल का निरिक्षण किया और जांच में जुट गई। वहीं आज पुलिस ने इस हत्याकांड का हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

मरणासन्न हालत में मिली युवती, जंगल में मरा हुआ समझ कर छोड़ा
बता दें कि 25 अप्रैल को डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रान्तर्गत एक युवती मरणासन्न हालत में हाईवे से अगरास की ओर जाने वाली सड़क से लगे जंगलों में पड़ी है। सूचना पर पुलिस द्वारा युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ ही घटना के संबंध में पीड़िता के पिता तोताराम द्वारा दी गयी लिखित सूचना के आधार पर थाना फतेहगंज पश्चिमी पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी गई।

पिता और बहनोई ही निकले कातिल
Recommended Video

जांच के दौरान पुलिस ने जब पीड़िता के परिजनों के बयान लेना शुरू किये तो पुलिस को उनपर शक हो गया। जिसके बाद बयानों के विरोधाभास के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के बहनोई दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सख्ती से पूछताछ करने पर दिनेश ने सच उगल दिया। उसने बताया कि पीड़िता के ही गांव दाढ़ा के रहने वाले युवक अजय से पीड़िता का प्रेम-प्रंसंग था और पीड़िता शादी के बाद भी लगातार उससे बात कर रही थी। काफी समझाने के बाद भी वो नहीं मानी।
परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए हत्या
जिसके बाद अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए परिवार वालों ने ही पीड़िता को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया। आरोपी दिनेश ने बताया कि उसने व पीड़िता के पिता तोताराम ने अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर पीड़िता को जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही पीड़िता की पहचान छुपाने के लिए उस पर टॉयलेट क्लीनर डाल दिया। इसके बाद वे उसको मृत समझकर हाईवे से अगरास की ओर जाने वाली सड़क से लगे जंगलों में डालकर चले गयें। पुलिस द्वारा अभियुक्त तोताराम व दिनेश को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications