Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bareilly Breaking : थाने के अंदर घुसकर पुलिसकर्मी को मारी गोली, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक पुलिस थाने के अंदर घुस के एक सिपाही को गोली मार दी है। गनीमत यह रही कि गोली सिपाही को केवल छूकर निकल गई, इसलिए कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Bareilly Breaking Constable shot in police station CCTV footage cantt nakatiya chauki

उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ यूपी पुलिस की बुलडोज़र से खौफजदा अपराधी स्वयं ही सरेंडर करते नजर आते हैं वहीं यूपी के बरेली में दबंगों के हौसले सातवे आसमान पर है। जिस पुलिस के भरोसे हम सब चैन की नींद सो पाते हैं, आज उसी पुलिस के थाने में घुसकर बदमाशों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक पुलिस थाने के अंदर घुस के एक सिपाही को गोली मार दी है। गनीमत यह रही कि गोली सिपाही को केवल छूकर निकल गई, इसलिए कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं यह घटना थाने के गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Bareilly Breaking Constable shot in police station CCTV footage cantt nakatiya chauki

थाने के अंदर घुसकर सिपाही को मारी गोली
दरअसल, बरेली के थाना कैंट की नकटिया चौकी पर शाम लगभग लगभग साढ़े सात बजे के करीब दो अज्ञात बाइक सवारों ने नकटिया चौकी पर तैनात सिपाही विशाल शर्मा के गोली मार दी। बाइक सवार हौंडा शाइन बाइक से आये थे। गोली मारने के बाद बाइक सवार तुरन्त फरार हो गए। अचानक बदमाशों द्वारा थाने में घुसकर गोली मारने की घटना से हड़कम्प मच गया। हांलांकि गोली सिपाही को छूकर निकली है उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की सूचना पर सीओ फर्स्ट श्वेता यादव, एसपी सिटी राहुल भाटी और एसएसपी अखिलेश चौरसिया पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सिपाही विशाल 2019 बैच का सिपाही है।

Bareilly Breaking Constable shot in police station CCTV footage cantt nakatiya chauki

नशे में थे बदमाश
पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में धुत्त थे। पहले उनमे से एक बदमाश थाने के अंदर आया और किसी एसआई के बारे में घायल सिपाही से पूछने लगा। सिपाही ने पहचान लिया कि यह नशे में है तो उसने बदमाश को बाहर जाने को कहा। इतने में बदमाश ने देसी कट्टा निकाला और गोली चला दी। गोली सिपाही को छूटे हुए लोहे के अलमीरा में जा लगी। उसके बाद वो फ़ौरन वहां से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोज की जा रही है। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के पीछे सिर्फ नशा है या कुछ और, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता पर चारो तरफ शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों को ढूँढा जा रहा है और जल्द ही वे हमारे शिकंजे में होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+