Bareilly: खूंखार कुत्तों के झुंड ने ले ली एक और बच्चे की जान, मैदान में खेलते समय 12 वर्षीय बच्चे को नोच खाया
मंगलवार को कुत्तों ने एक और बच्चे जान ले ली। मैदान में खेलते समय कुत्तों ने हमला किया। हमले में कुत्तों ने एक बच्चे के सिर का मांस नोच कर खा लिया। दूसरे बच्चे के शरीर से भी कई जगह का मांस नोच लिया।

आवारा कुत्तों के आतंक का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ ही दिन पहले अलीगढ में एक 4 महीने की बच्ची को आवारा कुत्तों द्वारा उसके घर से उठाकर नोच खाया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। बीते मंगलवार को भी एक ऐसा ही मामला यूपी के जनपद बरेली से सामने आया है, जिसमे खूंखार कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। जिसमे एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत गई।

खूंखार कुत्तों के झुंड ने बच्चों को बनाया निशाना
बता दें कि घटना सीबीगंज के खना गौटिया के ईदगाह मैदान की है, जहाँ मंगलवार शाम गांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर अकस्मात् हमला कर दिया। खूंखार कुत्तों को देखकर कई बच्चों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। लेकिन खना गौटिया निवासी इरफान के 12 साल के बेटे अयान और खना गौटिया नगर किनारे के मुस्तकीम के 6 साल के बेटे अर्श को कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने बालक के सिर से मांस नोच लिया। वहीं छह साल के एक बच्चे को गंभीर घायल कर दिया।

Recommended Video

इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत, एक की हालत गंभीर
आसपास के लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को भगाकर एक बच्चे को बचाया। कुत्तों को किसी तरह भगाने के बाद अयान और अर्श को आनन-फानन में परिवार वाले मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने अयान को मृत घोषित कर दिया। अर्श की हालत गंभीर है। बता दें कि इलाके में आवारा खूंखार कुत्तों का आतंक इस कदर है कि शाम होते हैं यहां सन्नाटा पसर जाता है। बच्चों को घरों से निकलने नहीं देते। लोगों का कहना है कि नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत की गई है लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।












Click it and Unblock the Notifications