बाराबंकी: महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों ने कहा- समय से पहले हुए पैदा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बुधवार को एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। पांचों बच्चों का जन्म सीएचसी में हुआ, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़की शामिल हैं। एक बच्चे की हालत कुछ खराब बताई जा रही है, जबकि बाकी स्वस्थ हैं। डॉक्टर के मुताबिक, इन बच्चों ने समय से पूर्व ही जन्म लिया है, इसलिए इनका आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

woman gives birth to five babies in barabanki

समय से पहले हुआ बच्चों का जन्म

बाराबंकी जनपद के विकासखंड सूरतगंज इलाके के गांव कुतलूपुर के निवासी कुंदन गौतम की पत्नी अनीता गौतम ने बुधवार को स्थानीय सीएचसी में पांच बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के समय से पहले पैदा होने के कारण उनके आवश्यक उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इन पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, चार बच्चे स्वस्थ हैं और एक बच्चे की हालत कुछ गड़बड़ है। सभी का जरूरी उपचार जिला अस्पताल पर किया जा रहा है।

बच्चों के पिता ने कहा- बेहद खुश हूं

बच्चों के पिता कुंदन गौतम ने बताया उनके घर में ऐसी पहली खुशी आई है। वह काफी खुश हैं। डॉक्टरों ने सभी बच्चों को और उनकी पत्नी को स्वस्थ होना बताया है, जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है। जिला अस्पताल पर तैनात डॉक्टर इंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि यह बच्चे सूरतगंज सीएचसी पर हुए हैं और यह बच्चे समय से पहले पैदा हुए हैं। जल्दी पैदा होने से बच्चों के सभी अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, इस वजह से सबका जरूरी उपचार किया जा रहा है। यह बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी है और 35 से 36 महीने के बीच इनका जन्म हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+