बाराबंकीः शौहर ने मांगी चाय तो बीवी ने कर दिया अनसुना फिर दे दिया तीन तलाक और बच्चे के साथ बाहर भगाया

बाराबंकी। कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में आप सोच नहीं सकते। पूरा मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुंधियामऊ गांव का है, जहां लॉकडाउन के दौरान शौहर ने अपनी पत्नी को बच्चे के साथ बाहर भगा दिया।

तीन साल पहले हुई थी शादी

तीन साल पहले हुई थी शादी

दरअसल, पति ने अपनी पत्नी से चाय मांगी तो उसने अनसुना कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने बीवी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद बच्चे के साथ घर के बाहर भगा दिया। रामनगर थाना क्षेत्र के सुंधियामऊ के रहने वाले हाजी अफजल का निकाह तीन वर्ष पूर्व दरकशा के साथ हुई थी। इन दोनों से एक दो साल का बेटा भी है।

चाय नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक

चाय नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक

लॉकडाउन के चलते हाजी अफजल घर में ही है। परिवार के लोग हंसी-खुशी अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। पति पर आरोप है कि अफजल ने अपनी बीवी दरकशा से चाय मांगी। इस दौरान पत्नी ने जब चाय की मांग अनसुनी कर दी और शौहर को चाय नहीं दी तो वो नाराज हो गया। चाय न मिलने से गुस्से में शौहर ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद मासूम बच्चे के साथ घर से बाहर भगा दिया।

पत्नी ने कहा-तीन साल में आज तक कोई बात नहीं टाली

पत्नी ने कहा-तीन साल में आज तक कोई बात नहीं टाली

पीड़ित दरकशा का कहना है कि पति ने उससे चाय मांगी तब वह बेटे के लिए दूध की शीशी बना रही थी। इसके चलते वह चाय नहीं दे पाई तो उसे मारा और तीन तलाक देकर बच्चे समेत घर से भगा दिया। दरकशा ने बताया कि उनकी शादी के तीन साल गुजर गए हैं। हमारा एक बेटा भी है। उसने कभी भी अपने शौहर की बात नहीं टाली है। लेकिन आज उन्होंने तलाक दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+