राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए तपस्या पर बैठी दो महिलाएं

Barabanki News, बाराबंकी। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्सुकता है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर राजनीतिक महौल भी धीरे-धीरे तैयार होने लगा। वहीं, प्रियंका को लेकर पोस्ट वार भी छिड़ गई है। कार्यकर्ता कहीं राहुल गांधी को भगवान राम तो कहीं प्रियंका गांधी को झांसी की रानी, दुर्गा, काली, श्रीकृष्ण के अवतार वाले में पोस्टर और बैनर लगा रहे हैं। वहीं इस बीच एक सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है।

राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए शुरू की पूजा

राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए शुरू की पूजा

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में राहुल गांधी को देश का अगला पीएम बनाने के लिए दो महिलाओं ने कठिन तपस्या शुरू कर दी है। ये महिलाएं प्रियंका गांधी को मां दुर्गा, काली और श्रीकृष्ण का रूप देकर पूजा अर्चना कर रही हैं। इनका कहना है कि प्रियंका गांधी को श्रीकृष्ण बनकर राहुल गांधी का साथ देना है। इनका कहना है कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, उनकी पूजा चलती रहेगी।

राहुल के पीएम बनने तक जारी रहेगी पूजा

राहुल के पीएम बनने तक जारी रहेगी पूजा

राहुल गांधी को पीएम बनाने का प्रण लेने वाली सिमरन ने बताया कि वह प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में देखती हूं और चाहती हैं कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। अपनी यही कामना लेकर वह पूजा-अर्चना कर रही हैं। सिमरन ने कहा कि वह यह पूजा तब तक करती रहेंगी, जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते।

प्रियंका बने राहुल के रथ की सारथी

प्रियंका बने राहुल के रथ की सारथी

वहीं तान्या त्रिपाठी के मुताबिक वह चाहती हैं कि अब देश में राहुल गांधी की सरकार बने और वह प्रधानमंत्री के रूप में आएं। इसीलिए मैं यहां पूजा कर रही हूं। तान्या का कहना है कि जैसे महाभारत में कृष्ण जी ने अर्जुन का सारथी बनकर विजय दिलाई थी, ठीक वैसे ही हम चाहते हैं कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनवाएं। जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, तब तक मैं यह पूजा करती रहूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+