बाराबंकी: अंबेडकर के बाद अब चौधरी चरण सिंह की मूर्ति तोड़ी, किसानों में आक्रोश
Barabanki news, बाराबंकी। आये दिन अक्सर देश से ऐसी ख़बरें आती रहती है कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। ऐसी घटनाओं से देश से एक बड़ी प्रतिक्रिया भी आती थी मगर इस बार डॉक्टर अंबेडकर नहीं बल्कि देश के पूर्व प्रधानमन्त्री और किसान नेता के रूप में विख्यात चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को तोड़ दिया गया है। किसान नेता की मूर्ति तोड़े जाने से किसान काफी आक्रोशित हैं और पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई की मांग कर रहे हैं।

मामला राजधानी लखनऊ के सबसे नज़दीकी जिले बाराबंकी के थाना फतेहपुर इलाके के इसरौली गांव का है जहां आज कुछ लोगों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के आदर्श माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को तोड़ दिया। मूर्ति तोड़े जाने के की खबर जैसे ही गांव के किसानों को मिली वैसे ही उनका गुस्सा सातवें आसमान को छूने लगा। ग्रामीणों ने यह माना कि उनके नेता की मूर्ति तोड़ने का काम किसी अराजक तत्व ने नहीं किया बल्कि उस शख्स ने किया है जो इस ज़मीन पर कब्जा करना चाहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात ही ज़मीन की कब्जे को लेकर उनके किसान नेता की मूर्ति को तोड़ा गया है। पुलिस को चाहिए कि ऐसे तत्वों के खिलाफ वह सख्ती से निपटे क्योंकि यह ज़मीन किसी व्यक्ति की नहीं है बल्कि यह ज़मीन ग्राम समाज की है और इस ज़मीन पर मूर्ति तोड़ने वाले अपना कब्ज़ा चाहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि वह इन लोगों से सख्ती से तो निपटे ही, साथ ही साथ चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को फिर से ठीक करवा कर लगवाए।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications