बाराबंकी: प्रधान पद के उम्‍मीदवार की नाबालिग बेटी से दरिंदगी, 4 लोगों के खि‍लाफ केस दर्ज

बाराबंकी। उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ दबंग लोग एक व्‍यक्‍ति पर प्रधानी का चुनाव न लड़ने का दबाव बना रहे थे। बात मानने से इनकार करने पर दबंगों ने उसकी बेटी को अगवा कर उसके साथ हैवान‍ियत की। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एड‍िशनल एसपी ने बताया चार आरोपियों के खि‍लाफ केस दर्ज कर ल‍िया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

minor girl misdeeds in barabanki case registered against four persons

स्‍कूल जाते वक्‍त छात्रा को क‍िया था क‍िडनैप

बाराबंकी जनपद के थाना जैदपुर इलाके के एक गांव में एक नाबाल‍िग लड़की स्‍कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्‍ते में उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। चार आरोपी लड़की अगवा कर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ रेप क‍िया। पीड़ित लड़की ने परिजनों को यह बात बताई, जिसके बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पीड़िता के पिता के मुताबिक, वह गांव में ग्राम प्रधान पद का उम्मीदवार है। कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि वह चुनाव में खड़ा हो, इसलिए उम्मीदवारी वापस लेने के लिए उसपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

चार आरोपियों पर नामजद केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

पीड़ि‍त ने बताया कि दावेदारी वापस लेने के लिए उसे रुपयों का भी लालच द‍िया गया, लेकिन उसने बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद चार लोगों ने उसकी 16 साल की बेटी को कि‍डनैप कर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने गांव के ही चार युवकों आकाश वर्मा, लालजी वर्मा, सचिन वर्मा और शिवम वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एड‍िशनल एसपी ने बताया चार आरोपियों के खि‍लाफ केस दर्ज कर ल‍िया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+