होटल के कमरे में मौजूद थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक हुआ शोर, नजारा देख उड़े लोगों के होश

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका के सामने फांसी लगाने का नाटक भारी पड़ गया। युवक अपना संतुलन खो बैठा और फांसी के फंदे पर झूल गया। प्रेमिका का दुपट्टा गले में कसने से उसकी मौत हो गई। प्रेमिका के सामने प्रेमी की जान निकल गई और वह कुछ नहीं कर सकी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला बाराबंकी मुख्यालय के छाया चौराहे के पास बने मेहर उजाला लॉज का है। बताया जा रहा है कि युवक सुनील अपनी प्रेमिका के साथ लॉज पहुंचा और एक कमरा किराए पर लिया। दोनों कमरे में गए थे, इसके बाद कुछ देर बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लॉज का स्टाफ मौके पर पहुंचा तो कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता नजर आया।

साथ में पढ़ाई करते थे प्रेमी-प्रेमिका

साथ में पढ़ाई करते थे प्रेमी-प्रेमिका

मृतक सुनील यादव के पिता बृजेश कुमार ने बताया कि यह दोनों साथ ही पढ़ाई करते थे। कई बार उन्होंने अपने बेटे को समझाया भी था मगर वह नहीं माना। आज जब वह अपने एक करीबी के दाह संस्कार के लिए गए थे तो सुनील बगैर किसी को बताए यहां चला आया, यहां क्या हुआ उन्हें नहीं पता। वहीं, मृतक के करीबी ग्राम प्रधान ने बताया कि रामनगर थाने की पुलिस ने उन्हें सूचना दी थी कि मेहर उजाला लॉज चले जाओ। वह जब मृतक के पिता को लेकर यहां आए तो पता चला कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हकीकत में बदला फांसी लगाने का नाटक

हकीकत में बदला फांसी लगाने का नाटक

एसपी डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया, मृतक युवक थाना रामनगर का निवासी है। वह जिस लड़की के साथ यहां आया था वह थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में रहती है। दोनों थाना मसौली इलाके में बने आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। पूछताछ में लड़की ने बताया कि कुछ बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इस पर सुनील ने उसके ही दुपट्टे से फांसी लगाने का नाटक किया। इसी दौरान वह फिसल गया और नाटक हकीकत में बदल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+