पत्नी की इस आदत से परेशान था पति, शादी के महज 7 महीने बाद दिया तीन तलाक
बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में दहेज और पत्नी के गुल मंजन करने की आदत की वजह से पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। दोनों की शादी की महज सात महीने ही हुए थे। पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
मामला बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले मोहम्मद वैश का सात महीने पहले ही निकाह हुआ था। वैश ने अपनी पत्नी को उसके पिता के सामने तीन बार तलाक कहकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति दहेज में 3 लाख रुपए और बुलेट गाड़ी की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता था।

नशे का इंजेक्शन लगाकर बनाता था गंदा वीडियो
पीड़िता ने बताया कि उसे गुल मंजन करने की आदत है, जिसे लेकर भी उसका पति उसे मारता था। नशे का इंजेक्शन लगाकर मोबाइल से उसका गंदा वीडियो बनाता और इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था। यही नहीं एक बार मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की भी कोशिश की।

पिता के सामने दिया तीन तलाक
पीड़िता के मुताबिक, परेशान होकर उसने घर से भागकर अपने पिता को बुलाया। पिता के सामने ही उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया। मामले में रामनगर सीओ उमाशंकर सिंह ने बताया कि थाने पर प्रार्थना पत्र लेकर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications