बाराबंकी: बोरी में बंद नहर में मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप

बाराबंकी। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर आक्रामक है, लेकिन महिला अपराध रुकने नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर हुआ है बाराबंकी में जहां एक नहर में बोरी में बंद 18 वर्षीय अज्ञात लड़की की लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Recommended Video

    बाराबंकी: बोरी में बंद नहर में मिली लड़की की लाश, मचा हड़कंप
    Girl body found in canal in barabanki

    बोरी में बंद मिली लड़की की लाश

    मामला बाराबंकी जनपद की कोतवाली बदोसराय से होकर गुजरने वाली सारदा सहाय नहर पर बने असंदरा पुल का है। जहां गुरुवार को सुबह नहर में पानी कम होने के कारण अंदर बोरे में कुछ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बोरी को बाहर निकाल कर खोला तो उनकी आंखें फटी रह गई। बोरी में लड़की की लाश बंद थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अपनी जांच शुरू कर दी।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    वहीं, बाराबंकी पुलिस अधीक्षक डाॅ. अरविंद चतुर्वेदी एसपी ने बताया कि नहर में लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी जो बोरी में बंद थी। इस सूचना पर पुलिस यहां पहुंची और मृत लड़की जिसकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम होता है कि लड़की को कहीं मार कर यहां फेंक दिया गया है। लड़की के गले में निशान है, जिससे ऐसा लगता है कि लड़की की गला दबाकर या किसी रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है। पूरे मामले की पुलिस जांच भी कर रही है और साथ ही यह पता लगाने का काम कर रही है कि आखिर यह लड़की कहां की है इसकी पहचान क्या है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+