बाराबंकी: सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन महिलाएं समेत चार गिरफ्तार
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक पुरुष और 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है, जबकि 2 पुरुष भागने में सफल हो गए। पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर उनपर अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर किया है। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट के संचालन की खबर देने वाला कोई और नहीं बल्कि स्थानीय निवासी है।

मामला बाराबंकी जिले के थाना नगर कोतवाली इलाके के गांधी नगर मोहल्ले का है। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को यह सूचना दी कि यहां एक घर के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पुलिस ने घर पर छापा मारा और मौके से 1 पुरुष और 3 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मकान एक पुलिस वाले का है और उसके संरक्षण में नशे और देह व्यापार यहां होता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह धंधा काफी दिनों से इस घर चल रहा है और हर रोज नए-नए लड़के-लड़कियों का आवागमन बना रहता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और वहाँ से 3 महिला और 1 पुरुष को हिरासत में लिया गया है। इनके विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है और अगर जिले में कहीं से भी इस प्रकार की सूचनाएं मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications