बाराबंकी: कोविड जांच करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, इस बात से थे नाराज

बाराबंकी, मई 29: खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से है, यहां कोरोना की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की टीम के पीछे लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिकायत के बाद पांच लोगों पर बलवा, आपदा प्रबंधन और महामारी ऐक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, कोरोना जांच नहीं कराने पर कोटेदार ने निःशुल्क राशन देने से मना कर दिया, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए और जांच टीम पर हमला बोल दिया।

Barabanki News: villagers ran the team that came to investigate covid

यह मामला बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के रेवती पुरवा गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, बंसीलाल के कोटे की दुकान पर सीएचसी कोठी की टीम राशन लेने वाले लोगों की कोरोना टेस्ट शुक्रवार को करने पहुंची। कुछ लोगों ने टेस्ट कराया लेकिन थोड़ी देर बाद जब रेवतीपुरवा के ग्रामीण राशन लेने आए तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया। जिस पर कोटेदार ने टेस्ट कराने के बाद राशन देने की बात कही। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी लेकर जांच टीम पर हमला बोला दिया। जांच टीम ने किसी तरह मौके से भाग अपनी जान बचाई। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कोटेदार का रजिस्टर फाड़ दिया।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, स्वास्थ टीम ने 10 लोगों की कोरोना जांच की। रेशमा नाम की महिला ने जांच कराने से मना कर दिया। इस पर निगरानी समिति के ही सदस्य कोटेदार ने कहा कि अगर जांच नहीं कराएंगे तो नि:शुल्क राशन नहीं दिया जाएगा। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी लेकर जांच टीम पर हमला बोला दिया। जांच टीम ने किसी तरह मौके से भाग अपनी जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी शिकायत कोठी थाने में की है।

प्रशासन के निर्देश पर पहुंची थी जांच टीम
जिला प्रशासन के निर्देश पर कोविड सैम्पलिंग के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी की आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) के सदस्य शुक्रवार को गांव में कोटेदार की दुकान पर गए थे। तो वहीं, अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद हैदरगढ़ एसडीएम शालिनी प्रभाकर के आदेश पर पांच हमलावर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में एसडीएम का कहना है कि रेवतीपुरवा कोविड के मामले में हाईपर सेंसेटिव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+