बाराबंकी: दलित किशोरी से गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बीते दिनों दलित किशोरी की हत्या कर दी गई थी। किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किशोरी की हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम ने बताया है कि हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा भी एफआईआर में बढ़ा दी गई है।

barabanki girl killed after misdeeds revealed in postmortem report

धान काटने गई थी किशोरी

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में 17 साल की एक दलित किशोरी बुधवार को खेत में धान काटने गई थी, लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटी। पिता बेटी की तलाशते हुए खेत पहुंचा, जहां उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। प्रभारी एसपी आरएस गौतम, एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पांडेय, सीओ सदर रामसूरत सोनकर व सीओ सिटी सीमा यादव मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी से गैंगरेप की पुष्टि हुई है।

इंसाफ की मांग कर रही बेबस मां

बता दें, परिजनों ने पहले ही बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई थी। लड़की की मां का कहना था कि लड़की को बेहद दर्दनाक तरीके से मारा गया है। जिस हालत में लड़की की लाश मिली है उससे साफ है कि उसके साथ गलत काम भी हुआ है। लड़की की मां ने कहा था कि जब तक उन्हें अपनी लड़की के लिए इंसाफ नहीं मिल जाएगा और दोषी पकड़े नहीं जाएंगे, वह उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पीड़ित की मां का कहना है कि पुलिस के अधिकारी मौके पर आए, लेकिन उन लोगों से मुलाकात नहीं की। वह अपनी लड़की के लिए इंसाफ चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+