आतंकियों से इलू-इलू करें राहुल-अखिलेश और मायावती, हम देंगे कड़ा जवाब: अमित शाह
Barabanki news, बाराबंकी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को बाराबंकी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत के समर्थन में भाजपा विजय संकल्प रैली करने पहुंचे। संकल्प रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि आज बाराबंकी आकर मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। देश भर में घूमते हुए आज बाराबंकी पहुंचा हूं। सभी जगह मुझे एक ही नारा मोदी-मोदी सुनाई पड़ रहा है। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 50 करोड़ गरीबों-असहयों और देश के विकास के लिए मोदी जी ने दिन-रात काम किया है। वह 20 सालों से मोदी जी को जानते हैं और उन्होंने कभी अपने काम से छुट्टी नहीं ली, लेकिन अखिलेश यादव और राहुल बाबा छुट्टी मनाने चले जाते हैं।

मोदी ने 5 साल में जो किया, वो कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई
अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज तक क्या किया। मोदी जी ने 5 साल में जो किया वो कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी गरीब-गरीब करते रहते हैं, लेकिन उनकी पार्टी ने गरीबों के लिए 55 सालों में क्या किया। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में करीब 50 करोड़ गरीबों को स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है। गरीबों को बड़ी बीमारियों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। देश में लाखों गरीबों को अब तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल चुका है।
ये भी पढ़ें: बाराबंकी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना
शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मौनी बाबा बंदकर देश में असुरक्षा का माहौल पैदा किया। लेकिन मोदी जी 56 इंच की छाती वाले नेता हैं। अमित शाह ने वायु सेना की एयरस्ट्राइक पर बोलते हुए मोदी को मजबूत इरादे वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू, राहुल बाबा और बहन जी आपको आतंकवादियों के साथ इलू-इलू करना है तो कीजिए, लेकिन अगर पाकिस्तान से गोली आएगी तो भारत से गोला जाएगा। शाह ने कहा कि एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ-साथ सपा-बसपा और कांग्रेस के कार्यालयों में मातम पसरा था। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री हो मंजूर ये आपको मंजूर है। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर से धारा 370 हटााकर दम लेंगे। पूरे देश से एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम करेंगे।

योगी सरकार की तारीफ
अमित शाह ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी जी की सरकार आई तो गुंडों को उल्टा लटकाने का काम किया। यहां अब गुंडों को पुलिस अल्टीमेटम देने के बाद ठोंक देती है। प्रदेश में किसानों का धान और फसल खरीदी जा रही है। हमने किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया है। हमने डेढ़ लाख सिलेंडर बाराबंकी में देने का काम किया है। हमने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस से 3 गुना ज्यादा पैसा दिया। अमित शाह ने कहा कि मैं यहां किसी विपक्ष को जवाब देने नहीं आया हूं, बल्कि बाराबंकी की जनता को जवाब देने आया हूं। बाराबंकी की जनता हमारी माई बाप है। बहन जी और सपा ने केवल जाति के नाम पर योजनाओं का लाभ देने का काम किया। अमित शाह ने यह बातें बाराबंकी में निन्दूरा के प्रेरणा विद्यालय में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहीं।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications