कार में किस कर रही थी महिलाएं, दो गाड़ियां ठोंकी

बेंगलुरू। कार चला रही एक महिला ने एक स्कूटर और एक कैब में टक्कर मार दी। स्कूटर चलाने वाले शख्स का दावा है कि महिला अपने साथ बैठी महिला को किस कर रही थी, जिस वजह ये घटना घटी।

car

महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

हादसे का ये पूरा मामला रविवार रात का है। बताया जा रहा कि एक महिला अपनी साथी महिला के साथ कहीं जा रही थी। इस दौरान उसने एक कैब और एक स्कूटर में टक्कर मार दी।

हादसे का शिकार बने कैब ड्राइवर और स्कूटर चलाने वाले ने महिला की कार को रोक लिया और उससे कार से उतरने को कहा। पहले तो महिला ने कार से उतरने से मना कर दिया।

हालांकि बाद में महिला कार से निकली तो कैब ड्राइवर और स्कूटर चलाने वाले पर ही आरोप लगाने लगी। फिलहाल महिला के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला का एल्कोहल टेस्ट रहा निगेटिव

हादसे का शिकार बने स्कूटर चलाने वाले शख्स ने बताया कि महिला अपनी कार में साथी महिला को किस कर रही थी जिसकी वजह उसने दोनों गाड़ियों में टक्कर मारी है।

टीओआई की खबर के मुताबिक महिला के खिलाफ पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले शिकायत दर्ज की है।

महिला की उम्र 30 साल के करीब है और वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने महिला का एल्कोहल टेस्ट किया जो निगेटिव आया है।

पुलिस ने तीनों गाड़ियां सीज की

हादसे का शिकार हुए ओला कैब ड्राइवर शेखर रामचंद्र (35) ने बताया कि कार उनकी गाड़ी को शाम करीब 7.30 बजे टक्कर मारी।

घटना के बाद वो कार के पास पहुंचे महिला को कार से उतरने के लिए कहा लेकिन महिला कार से नहीं उतरी। इस बीच एक स्कूटर सवार शख्स फरहान अहमद भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने भी बताया कि महिला ने उनकी स्कूटर में भी टक्कर मारी है।

अहमद ने बताया कि महिला अपनी साथी महिला संग किस कर रही थी जिसकी वजह से ये टक्कर हुई। बताया जा रहा कि हादसे का शिकार हुए दोनों शख्स को हल्की चोटें आई हैं। शेखर ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने तीनों गाड़ियों को सीज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+