Bengaluru के विद्यार्थी भवन ने जीती ये कानूनी लड़ाई, जानें क्‍यों फेमस है Breakfast joint

Bengaluru के विद्यार्थी भवन ने से जीती ये कानूनी लड़ाई, जानें क्‍यों फेमस है ये Breakfast joint

Vidyarthi Bhavan

बेंगलुरू के मशहूर नाश्‍ता ज्‍वाइंट विद्यार्थी भवन ने शिवमोग्गा रेस्तरां के खिलाफ ट्रेडमार्क को लेकर कानूनी लड़ाई जीत ली है। दोनों के बीच एक जैसे नाम को लेकर कोर्ट में लड़ाई चल रही थी। दरअसल, शिवमोग्गा रेस्तरां ने 'शिवमोग्गा में बैंगलोर फूड ट्रेंड' नामक एक टैग लाइन का भी इस्तेमाल किया और मूल विद्यार्थी भवन ने आरोप लगाया कि वो ऐसा करके जनता को गुमराह कर रहा है।

Vidyarthi Bhavan

जानें क्‍या था ये विवाद

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर बेंगलुरु के ब्रेकफॉस्‍ट ज्‍वाइंट विद्यार्थी भवन के इस केस की सुनवाई करते हुए बेंगलुरू की एक अदालत ने शिवमोग्गा फूड ज्‍वाइंट को विद्यार्थी भवन ट्रेडमार्क का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया है और उल्लंघन करने वाले शब्द को अपने नाम से हटाने का आदेश दिया है । हालांकि, अदालत ने क्षतिपूर्ति के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया क्योंकि मूल विद्यार्थी भवन शिवमोग्गा में कोई रेस्तरां बिजनेस नहीं चलाता है।

शिमोगा के रेस्‍तरां को कोर्ट ने दिया है ये आदेश

ट्रेडमार्क मुकदमा दायर होने के बाद प्रतिवादी ने विद्यार्थी भवन का नाम बदलकर विदार्थी भवन कर दिया था और अपने नाम के आगे उपर्स्र VB का उपयोग किया था। जिस कारण दोनों नाम समान लगते हैं , कोर्ट ने शिमोगा के रेस्‍तरां को हटाने का आदेश दिया है।

जानें क्‍यों इतना प्रसिद्ध हैं ये विद्यार्थी भवन

बता दें विद्यार्थी भवन बेंगलुरु के गांधी नगर इलाके में है। यहां सुबह साढ़े छह बजे से खुलने से पहले ही यहां का मशहूर बेन्ने डोसा यानी मक्‍खन वाला डोसा और इडली और वड़ा खाने वालों की लंबी कतार लग जाती है। बेंगलुरू का ये नामी रेस्‍टोरेंट पिछले आठ दशकों से बिजनेस कर रहा है।

घंटों लाइन में लगकर करना पड़ता है इंतजार

सोशल मीडिया के जरिए पर्यटकों और हाल ही में फूड ब्लॉगर्स के बीच ये और भी फेमस है। वीकेंड पर, विद्यार्थी भवन में बड़ी संख्या में लोग अपने विशेष डोसा, इडली, वड़ा और फिल्टर कॉफी के लिए इंतजार करते नजर आते हैं। बड़ी-बड़ी फिल्‍मी सितारें और नेताओं का ये फेवरेट फूड ज्‍वाइंट है।

नायाब है डोसा परोसने का स्‍टाइल

इस रेस्‍तरां की खास बात ये है कि बहुत कम दाम पर लजीज दोसा, इडली और वड़ा यहां आने वालों की जुबान पर ऐसा चढ़ जाता है कि लोग यहां बार-बार आना चाहते हैं। इसके अलावा यहां पर डोसा सर्व करने का स्‍टाइल हर किसी को लुभाता है। इसकी वजह है कि डोसा सर्व करने वाले वेटर एक हाथ में एक साथ 15 से 20 प्‍लेट को लेकर आते है और कस्‍मर्स को सर्व करते हैं। इतनी सारी दोसे की प्‍लेटों को हाथ में लिए वेटरों का गजब का बैलेंस आपको भी हैरान कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+