डीके शिवकुमार पर घूस लेने का आरोप लगाने वाले मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद वीएस उग्रप्पा और मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम अहमद का एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें दोनों ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर घूस लेने और शराब पीने के आरोप लगाए हैं।

बेंगलुरु, 13 अक्टूबर। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर घूस लेने और शराब पीने का आरोप लगाने वाले मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम अहमद को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है दरअसल कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद वीएस उग्रप्पा और मीडिया कॉर्डिनेटर सलीम अहमद को यह चर्चा करते सुना गया कि डीके शिवकुमार ने कथित तौर पर रिश्वत ली थी। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलीम कहते हैं कि शिवकुमार 10% की घूस लेते हैं और उनके सहयोगियों ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। वे आगे कहते हैं कि शिवकुमार पहले 6 से 8% कमीशन लिया करते थे लेकिन अब यह बढ़कर 10-12 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि डीके के सहयोगी मुलगुंड ने 50-100 करोड़ कमाए हैं। सोचो, अगर मुलगुंड के पास इतना है तो डीके के पास कितना होगा?

 DK Shivakumar

पार्टी के लिए किसी काम के नहीं शिवकुमार

दोनों ने बातचीत में यह भी कहा कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के लिए किसी काम के नहीं है। वहीं वीएस उग्रप्पा ने कहा कि हमने उन्हें अध्यक्ष बनाने के लिए कितना परिश्रम किया, लेकिन उन्होंने हमें और पार्टी को चोट पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें: 3 महीने में 5वीं बार पंजाब दौरे पर AAP संयोजक केजरीवाल, समझिए इसके पीछे की सियासी गणित

वीडियो में सलीम शिवकुमार के बारे में कहते हैं कि वो बात करते समय अक्सर हकलाते हैं और उन्हें शक है कि वो शराब पीकर आते हैं। वे उनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से करते हैं और कहते हैं कि सिद्धारमैया कड़क (स्मार्ट) हैं। सलीम कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि उनका हकलाना लो ब्ल्ड प्रेशर की वजह से है या शराब पीने की वजह से। हम लोग कई बार इस बारे में चर्चा कर चुके हैं और मीडिया भी इस बारे में पूछ चुकी है। यह पहली बार नहीं है जब डीके शिवकुमार किसी पार्टी पदाधिकारी की हरकतों को लेकर विवादों में घिरे हैं। इस साल जुलाई में, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख को एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद किया गया था, जिसने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+