3 महीने में 5वीं बार पंजाब दौरे पर AAP संयोजक केजरीवाल, समझिए इसके पीछे की सियासी गणित

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब का प्रचार-प्रसार भी ज़ोरों से चल रहा है।

चंडीगढ़, अक्टूबर 12, 2021। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब का प्रचार-प्रसार भी ज़ोरों से चल रहा है। चुनावी प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं के अलावा दिल्ली से भी नेता पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। उनके साथ पार्टी नेता राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने अपने दौरे की शुरुआत वह जालंधर के देवी तालाब मंदिर से पूजा अर्चना से की। बताया जाता है कि दोआबा क्षेत्र स्थित मंदिर में जाने वाले हर श्रद्धालु की कामना पूरी होती है। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अमन शांति के साथ पंजाब में समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

AAP की चुनावी तैयारियां

AAP की चुनावी तैयारियां

आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होने देना चाहती है इसलिए समय-समय पर अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे करते रहते हैं। ग़ौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पिछले तीन महीने में 5 बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। इससे पहले 30 सितंबर को केजरीवाल दो दिवसीय लुधियाना दौरा पर थे। लुधियाना दौरे के दौरान उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाक़ात कर कई घोषणाएं की थीं। लुधियाना दौरे से पहले भी केजरीवाल 26 अगस्त को गुरदासपुर के दौरे पर थे। आपको बता दें कि इससे पहले भी वह लगातार दो बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी सीएम पद के दावेदार का पत्ता नहीं खोल रही है जबकि पार्टी के नेता भी चाहते हैं कि सीएम कैंडिडेट का ऐलान जल्द कर दिया जाए।

शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात

शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिवंगत पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना जताई। आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि सेखवा सिंह हमारे बीच में नहीं रहे। कुछ दिन पहले इसी जगह पर सेवा सिंह सेखवां को हमने आम आदमी पार्टी में शामिल किया था। उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी से जुड़े सभी लोगों में बहुत खुशी थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के ज़रिए पंजाब को आगे लेकर जाना सेवा सिंह सेखवां का एक सपना था। वह अकसर कहते थे कि आम आदमी पार्टी की नियत बहुत अच्छी है, हम मिलकर पंजाब को बदलेंगे।

दिल्ली में करवा रहे थे इलाज

दिल्ली में करवा रहे थे इलाज

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले करीब 7 महीने से उनको कैंसर की बीमारी थी। दिल्ली में सेवा सिंह सेखवां अपना इलाज करवा रहे थे। अचानक वो परमात्मा को प्यारे हो गए, सभी लोगों सदमे में हैं। आम आदमी पार्टी को उनके चले जाने से बहुत दुख है। उन्होंने कहा कि पूरी आम आदमी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। वहीं जगरूप सिंह सेखों ने केजरीवाल का गुरदासपुर उनके घर में पहुंचने पर धन्यवाद किया और कहा कि पिता सेवा सिंह सेखवां के चले जाने से हमें पूरे परिवार को और साथ में राजनीति वर्ग को बहुत बड़ा झटका लगा है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है।


ये भी पढ़ें: पंजाब: विधनासभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BSP, मास्टर स्ट्रोक लगाने के लिए तैयार की ये रणनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+