मंत्री जी की एक कप ग्रीन टी की कीमत चार लाख रुपए
नयी दिल्ली। बैंगलुरु हवाईअड्डे पर कैबिनेट मंत्री सदानंद गौड़ा को एक कप चाय पीना महंगा पड़ गया। उन्हें एक कप ग्रीन टी के लिए 4 लाख रुपए का बिल भेजा गया है। बेंगलुरु इंटनेशनल एयरपोर्ट में मंत्री जी को एक ग्रीन टी के बदले में चार लाख रुपए का बिल भेजा गया है।

जब बिल मंत्री सदानंद दौड़ा के सामने आया तो वो भौचक्के रह गए। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि सफर के दौरान वो अक्सर एयरपोर्ट पर ग्रीन टी पीते हैं, लेकिन कभी भी इसका बिल 150 रुपए से ज्यादा नहीं आया है। लेकिन इस बार बैंगलुरु एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उन्हें एक कप चाय के बदले 4 लाख रुपए का बिल भेज दिया।
इस बिल को लेकर मंत्री जी नाराज है। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कर्नाटक सरकार से मामले की जांच की अपील की है। माना जा रहा है कि इस बिल की जांच के बाद कुल 14 अधिकारी अपने पद के दुरुपयोग करने के आरोप में सामने आ सकते हैं। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब एयरपोर्ट पर फर्जी बिल का मामला सामने आया हो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और जीएम सिद्देश्वर भी इस तरह के फर्जीवाड़े का शिकार हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications