कर्नाटक में ट्रक-जीप की भयंकर टक्कर, 8 लोगों की जान गई, 2 बच्चों समेत 14 लोग थे जीप में सवार

चिक्कबल्लापुर। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में जानलेवा हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। यहां जीप और ट्रक के बीच टक्कर हुई थी। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि, जीप हवा में उछल गई थी। जीप में 2 बच्चों समेत 14 लोग सवार थे। उनमें से कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। चिक्कबल्लापुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जी. के. मिथुन कुमार ने हादसे के बारे में जानकारी दी।

चिक्कबल्लापुर जिले के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, हादसे के बाद क्षतिग्रत जीप को हटवा दिया गया है। वहीं, मामला दर्ज कर पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि, उक्त हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दो अन्य लोगों ने कोलार अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में 8 लोगों की जान गई।

truck and jeep accident in Karnataka, 8 people lost their lives

एसपी जी के मिथुन कुमार ने कहा कि, कर्नाटक में यह हादसा चिक्कबल्लापुर जिले के चिंतामणि तालुक के मरिनायकनहल्ली के पास हुआ। जिसमें एक जीप और ट्रक की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, जब यह घटना हुई, जीप दो बच्चों सहित 14 यात्रियों को बेंगलुरु ले जा रही थी। सभी पीड़ित चिक्कबल्लापुर जिले के ग्रामीण इलाकों से थे।

पुलिस ने कहा कि, ट्रक की टक्कर से जीप हवा में उछल गई थी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी जीप में सफर कर रहे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने कोलार अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, बच्चे भी घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

एक स्थानीय ने कहा कि, गांवों में बस सुविधाओं की कमी के कारण, जीप यात्रियों को सुरक्षा मानदंडों का पालन किए बिना फेरे लगाती हैं और आरटीओ शायद ही कभी ओवरलोडिंग के लिए कार्रवाई करता है। एक बुजुर्ग बोले कि, दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस मामले में पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+