महिला की गोल्ड चेन छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर निगल लिया तो पुलिस ने नायाब तरीके से उगलवाया बाहर

बेंगलुरू, 26 अगस्त। चोरी के लिए चोर एक से एक नायाब तरीकों का इजाद करते हैं। कई बार चोर अपने इस नायाब तरीके के चलते घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं लेकिन बेंगलुरू में सोने की चेन चुराने वाले एक चोर का चोरी का नायाब तरीका भारी पड़ गया। बेंगलुरू में पुलिस ने सोने की चेन चुराने वाले चोर को पकड़कर उसे वापस लेने के लिए ऐसा तरीका इजाद किया जिसे किसी ने शायद नहीं सुना होगा।

thief

सड़क पर छीनी महिला की चेन
दरअसल सेंट्रल बेंगलुरू के एमटी स्ट्रीट पर हेमा नाम की महिला की चेन को झपट लिया। यह घटना शनिवार शाम 8.50 बजे की है। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने अपनी चेन को आसानी से यूं नहीं जाने दिया। एक हाथ से महिला ने अपनी चेन को पकड़ रखा था जब चोर उसे छीनने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अंत में वह 70 ग्राम की चेन को छीनने में कामयाब हो गया और उसे लेकर भाग गया। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों की मदद मांगी और काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए।

लोगों ने जमकर की धुनाई
लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद मौके से चोर का भाग पाना मुश्किल था और लोगों ने चोर विजय को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। लेकिन लोग उसके पास से चेन बरामद नहीं कर सके। दरअसल चोर ने खुद के पकड़े जाने से पहले चेन को निगल लिया था। जब विजय को केआर मार्केट पुलिस स्टेशन लाया गया तो तो इन्सपेक्टर बीजी कुमारस्वामी ने उसे अस्पताल भेज दिया ताकि उसे लगी चोट का इलाज कराया जा सके। लेकिन पुलिस को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसने चेन को निगल लिया है। लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों ने उसका एक्सरे किया तो जो तस्वीर सामने आई उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

केले खिलाकर उगलवाई चेन
दरअसल विजय के पेट के एक्सरे में सोने की चेन की तस्वीर दिखी, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। पहले तो विजय ने तर्क दिया कि जो चीज उन्हें चेन के तौर पर दिख रही है वह हड्डी है जिसे उसने निकला है। लेकिन पुलिस ने उसका भरोसा नहीं किया और डॉक्टरों से उसे लैक्सेटिव एनिमा देने और केले खिलाने को कहा जिससे कि वह चेन को बाहर उगल सके। पुलिस की यह रणनीति काम कर गई और विजय ने केले खाने के बाद चेन को उगल दिया। जिसके बाद विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+