karnataka assembly election 2023: विशेष अदालत ने विनय कुलकर्णी धारवाड़ में प्रवेश पर लगाई रोक
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले विशेष अदालत ने अपने फैसले में कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुलकर्णी के धारवाड़ प्रवेश में रोक लगा दी है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसके लिए कांग्रेस ने निर्वाचन क्षेत्र धारवाड़ से विनय कुलकर्णी को टिकट दी है। वहीं, विशेष अदालत ने कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुलकर्णी के धारवाड़ में प्रवेश की अनुमति से इंकार कर दिया है।
10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पड़ने वाली है। वहीं, कांग्रेस ने धारवाड़ क्षेत्र से विनय कुलकर्णी को टिकट दी। लेकिन, विनय कुलकर्णी पर बीजेपी जिला पंचायत नेता योगेश गौड़ा की हत्या का आरोप है।
ऐसे में अदालत के इस फैसले के बाद कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुलकर्णी अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि वो अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। और बाहर से ही अपना काम करते रहेंगे।
बता दें कि 15 जून 2016 को योगेश गौड़ा की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद गौड़ा के परिवार वालों ने विनय कुलकर्णी पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि सिद्धारमैया सरकार ने कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया।
इसके बाद बीजेपी ने चुनावी मुद्दा बनाते हुए कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वे कुलकर्णी को जेल भेज देंगे। वहीं, सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने मामला सीबीआई को सौंप दिया। वहीं, इस मामले का आरोपी मानकर विनय कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत इस शर्त पर मंजूर की थी कि वो धारवाड़ में प्रवेश नहीं करेगा, साथ ही हत्याकांड से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: हुबली में पहुंचते ही शेट्टार का हुआ भव्य स्वागत, पति को देख फूट-फूट कर रोईं पत्नी












Click it and Unblock the Notifications