Karnataka Election 2023: हुबली में पहुंचते ही शेट्टार का हुआ भव्य स्वागत, पति को देख फूट-फूट कर रोईं पत्नी
भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन करने वाले कर्नाटक पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार जब आज हुबली पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही उनकी पत्नी उन्हें देखकर रोने लगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा से छह बार विधायक रहे जगदीश शेट्टार भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन कर चुके हैं। टिकट ना मिलने से नाराज होकर शेट्टार ने कांग्रेस ज्वॉइन की। कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार जब मंगलवार को अपने घर हुबली पहुंचे तो उनके क्षेत्र की जनता ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इसके साथ ही हुबली के लोगों ने अपने नेता का भावुक होकर स्वागत किया। वहीं जगदीश शेट्टार को घर वापस आते देख उनकी पत्नी शिल्पा भावुक हो गईं और अपने पति को देख कर उन्हें गले लग कर रोने लगी।
शेट्टार की पत्नी शायद इसलिए भी रोने लगी क्योंकि भाजपा से उनके पति और उनका परिवार सालों से भावानात्मक रूप से जुड़ा हुआ था। शेटृटार और उनके परिवार के लिए आरएसएस और भाजपा उनका दूसरा परिवार ही था।
जगदीश शेट्टार जिनकी पहचान भाजपा में एक कट्टर संघी की हुआ करती थी उन्होंने उसी भाजपा में उनका सम्मान ना होने का अरोप भी लगाया है। शुरूआत से जिस पति शेट्टार को उनकी पत्नी आरएसएस विचारधारा वाले भाजपाई के तौर पर देखती थी उनके विपक्षी पार्टी कांग्रेस ज्वॉइन करने पर भावुक हो गईं।
हुबली में जगदीश शेट्टार के समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए नारेबाजी की। बाद में उन्होंने उन्हें उनकी भविष्य की पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें भाजपा के वरिष्ठ नेता और हुबली-धारवाड़ से छह बार विधायक रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बीते सोमवार को कांग्रेस में हो चुके हैं।
कर्नाटक में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने शेट्टार को टिकट नहीं दिया जिस वजह से लिंगायत नेता सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया की उपस्थिति में बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस में शामिल हो गए।
खुद को अपमानित करने और सम्मानजनक निकास का मौका नहीं देने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होकर वह अपने जीवन में एक नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं।
67 वर्षीय विधायक जगदीश शेट्टार को हुबली-धारवाड़ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से भाजपा से नाराज होने के बाद भाजपा ज्वॉइन करते ही शेट्टार ने ये बात कही थी। शेट्टार ने निवर्तमान निचले सदन में प्रतिनिधित्व किया। शेट्टार के इस कदम से कांग्रेस का हौसला बढ़ा है.
पार्टी की अभियान समिति के अध्यक्ष एम बी पाटिल ने कहा इससे लिंगायत भाजपा के खिलाफ हो जाएंगे और कांग्रेस की ओर रुख करेंगे।
बता दें रविवार को विधायक पद से इस्तीफा देने वाले शेट्टार से भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अगली पीढ़ी के नेताओं को तैयार करने की पार्टी की रणनीति के तहत दूसरों के लिए रास्ता बनाने के लिए कहा था, लेकिन वह चुनाव लड़ने पर अडिग थे।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष,अपने समर्थकों को तैयार करना चाहते थे उन्होंन कहा मुझे भाजपा का टिकट नहीं मिला मेरा टिकट बीएल संतोष के वफादार महेश तेंगिनाकाई को दिया गया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मुझे बताया कि वे मेरे पक्ष में थे, लेकिन उन्होंने पर्याप्त प्रयास नहीं किया
जगदीश शेट्टार ने कहा जब 2024 में विजय संकेश्वर ने इस्तीफा दिया तो मुझे दिवंगत अरुण जेटली जो उस वक्त कर्नाटक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे उन्होंने मुझे धारवाड़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा , लेकिन, मैंने मना कर दिया। उन्होंने कहा इसकी वजह थी कि मुझे राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
शेटट्टार ने कहा मैंने प्रह्लाद जोशी का नाम सुझाया। मैंने अपने लिए जितना प्रचार किया है, उससे कहीं ज्यादा मैंने जोशी के लिए प्रचार किया है। अब, मैं केवल मिस्टर जोशी से इसे याद करने के लिए कहता हूं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह 2024 के लोकसभा चुनाव में जोशी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, श्री शेट्टार ने कहा कि वह उचित समय आने पर इस संभावना पर विचार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications