BJP चाहे जितना उड़ा ले मजाक, पूरी पार्टी मनमोहन सिंह के साथ: सोनिया

sonia gnadhi
बेंगलूरू। पहले भाजपा के पीएम इन वेटिंग और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'देहाती औरत' का बयान और फिर खुद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी द्वारा दागी नेताओं पर जारी किए गए अध्यादेश पर पीएम की खींचाई के बाद कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी मनमहोन सिंह की छवि को लेकर चिंतित हो गई है। जहां राहुल के इस बयान के बाद सोनिया ने फौरन मनमोहन सिंह को फोनकर उनके गुस्सा को शांत किया तो वही अब वो हर जगह, हर रैली में उनका गुणगान कर उनकी बिगड़ी हुई छवि को संवारने का प्रयास कर रही है।

दक्षिण भारत के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बचाव में उतर आई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विरोधी पार्टियां केन्द्र सरकार की योजनाओं का मजाक उड़ाती है, प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाती है, लेकिन मैं उन पार्टियों से साफ तौर पर कहना चाहती हूं, वो जितना चाहे उतना मजाक उड़ा ले, पूरी कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पीछे खड़ी है। मंड्या में एक रैली के दौरान पीएम की ढ़ाल बनकर खड़ी हुई सोनिया ने कहा कि मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि पूरी पार्टी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पीछे खड़ी है। उनका समर्थन करती है। पीएम की छवि को लेकर किसी के मन में कोई शक नहीं है। पीएम की तारिफ करते हुए सोनिया ने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ही यूपीए सरकार ने सभी उपलब्धियां हासिल की है।

सोनिया ने कहा कि ना तो हम भाजपा से डरते है और ना ही किसी और विपक्षी दल से। कांग्रेस सबल पार्टी है जो विरोधियों के हमलों से नहीं डरने वाले। पार्टी तमाम बाधाओं के बाद अपने रास्ते पर निरंतर चलती रहेंगी। कांग्रेस को अपने गंभीर प्रयास जारी रखनी होंगी। सोनिया ने भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। और कहा कि भाजपा जहां लोगों को बांटती है वहीं कांग्रेस लोगों को एकजुट रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+