Karnataka Chunav: सिद्धारमैया बोले, 'कांग्रेस को मिलेंगे 60 फीसदी वोट, मेरा ये आखिरी चुनाव पर रिटायर नहीं'
कनार्टक में हो रहे मतदान के बीच पूर्व सीएम कर्नाटक सिद्धारमैया ने अब जनता के सामने इमोशनल दांव चला है। सिद्धारमैया का कहना है कि यह चुनाव उनका अंतिम चुनाव होगा लेकिन उनका रिटायर होने का इरादा नहीं है।

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि मतदाताओं की तरफ से जबर्दस्त प्रतिक्रया मिल रही है। कांग्रेस को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे और कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। ये मेरा आखिरी चुनाव है लेकिन मैं राजनीति से रिटायर नहीं होने जा रहा हूं।
150 से ज्यादा सीट जीत सकती है कांग्रेस
इस बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने यह भी दावा किया है कि बहुत पहले से यह कह रहा हूं कि कांग्रेस 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी। लेकिन यह आंकड़ा 150 के पार भी जा सकता है। हालांकि पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि मतदाताओं से अपील है कि सोच समझकर उस पार्टी के लिए मतदान करें जो उनके लिए काम कर रही है। कनार्टक का चुनाव से देश का भविष्य भी जुड़ा हुआ है।
कर्नाटक में 224 सीटों पर आज हो रहा मतदान
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यह चुनाव मिशन 2024 के लिहाज से बहुत अहम है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने पूरी ताकत से चुनाव प्रचार किया। भाजपा की सत्ता बरकार रखने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 रैलियां और 6 रोड शो किया है।
कांग्रेस ने भी झोंकी पूरी ताकत
वहीं चार साल बाद सोनिया गांधी भी चुनावी रैली के लिए बाध्य हुईं। सोनिया को अभी भी कांग्रेस के भविष्य की चिंता सता रही है। राज्य की तीसरी प्रमुख पार्टी जेडीएस ने भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में खूब पसीना बहाया है। आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। क्या इस चुनाव में आप का खाता खुलेगा ? अब जनता-जनार्दन का फैसला बुधवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा। चुनाव में ज्यादातर बड़े नेता कठिन मुकाबले में फंसे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications