नोटबंदी: बैंक की लाइन में लगे 70 साल के बुजुर्ग को हार्ट अटैक, मौत

सुबह से ही लाइन में लगे थे, 12:30 बजे पड़ा दिल का दौरा।

कर्नाटक। कर्नाटक के टुमकुर में एक 70 साल के बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से उस समय मौत हो गई, जब वो अपने पुराने नोट बदलने के लिए बैंक के बाहर लगी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

oldman

शनिवार को बैंकों ने सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों को ही पुराने नोट बदलने की छूट दी थी, ताकि बुजुर्ग लोगों को राहत मिल सके। इसके बावजूद शनिवार को भी नोटबंदी से परेशानी और मौत की खबरें हैं।

कर्नाटक के टुमकुर में 70 साल के सिद्दपा स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में की छेलुरु शाखा पर अपने नोट बदलवाने गए थे। वो सुबह से ही लाइन में खड़े थे। 12:30 बजे उनके सीने में दर्द हुआ और वो जमीन पर गिर गए। उनको तुरंत ही करीब के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वो पहले ही दम तोड़ चुके थे।

सिर्फ बुजुर्गों के लिए खुले बैंक

शुक्रवार को सरकार की ओर से ये दिशा-निर्देश जारी किया गया था कि शनिवार को बैंक खुलेंगे लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को ही नोट बदलने की सुविधा होगी। इसलिए शनिवार को बैंकों के सामने बुजुर्ग लोगों की ही भीड़ देखने को मिल रही है।

8 नवंबर की शाम को पीएम मोदी ने देशभर में 500 और 1000 को नोट पर बैन की घोषणा की थी। इसके बाद से देशभर में लोगों को कैश की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

देशभर में अब तक 56 मौतें नोटबैन की वजह से हुई मानी जा रही हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियों ने नोटबैन से मरने वालों का आंकड़ा 60 से ज्यादा कहा है। 11 बैंककर्मियों की मौत भी 9 नवंबर के बाद काम को दौरान हो चुकी हैं।

विपक्षी पार्टियां कर रही हैं नोटबैन का विरोध

पीएम मोदी के फैसले पर विपक्ष दल कड़ा एतराज जता रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे एक खराब फैसला बता रहे हैं। दोनों फैसले के खिलाफ सड़क पर हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस फैसले की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 500 और 1000 के नोट को आर्थिक आपातकाल कहा है। कांग्रेस ने मामले को संसद में उठा रही है।

विपक्ष के तमाम विरोध को दरकिनार करते हुए सत्तापक्ष लगातार इस बात को दोहरा रहा है कि जनता नोटबैन के फैसले से खुश है और देश पीएम मोदी के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+