बेंगलुरुः फूड प्रोडक्ट कंपनी में बॉयलर फटने से बिहार के दो मजदूरों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

बेंगलुरु। बेंगलुरु के मगदी रोड स्थित एम एम फूड प्रोडक्ट्स कंपनी की फैक्ट्री में सोमवार को बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। हादसा दोपहर पौने दो बजे की है। हादसे के दौरान फैक्ट्री में सात लोग काम कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, वे 20 साल के आसपास के थे और बिहार के रहने वाले थे। मामले की जांच चल रही है।

karnatka two labour of bihar died in food factor boiler blast

वहीं इस मामले को लेकर बेंगलुरु डीसीपी (पश्चिम) संजीव पाटिल ने बताया कि कर्नाटक के बेंगलुरु में मगदी रोड पर एमएम फूड फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बिहार के दो पुरुष श्रमिकों की मौत हो गई। दो महिलाओं सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक अनजान थियेटर के पास एक आवासीय क्षेत्र में करीब पौने दो बजे एम एम फुड प्रोडक्ट्स में ब्वायलर अचानक फट गया।

उस वक्त वहां सात लोग काम रहे थे। पुलिस के अनुसार यह फैक्टरी एक मंजिले मकान में चल रही थी और उनकी छत एस्बेस्टस की है तथा वहां 'सेव' 'चकली' जैसे मिक्जर बनाये जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार वहा 15 एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+