कर्नाटक: विश्वविद्यालय में लेक्चर के दौरान प्रोफेसर ने छात्र को बोला 'आतंकवादी', निलंबित

बेंगलुरु के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के एक प्रोफेसर को एक क्लास के दौरान एक मुस्लिम छात्र को 'आतंकवादी' कहने के बाद संस्थान ने निलंबित कर दिया है। प्रोफेसर पर यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर हुई है। वायरल वीडियो में छात्र प्रोफेसर के सामने खड़ा है और प्रोफेसर की तरफ से उसे आतंकवादी कहा जा रहा है।

bangluru

वहीं, वीडियो में छात्र को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "मुस्लिम होना और हर रोज इसका सामना करना आसान नहीं होता है।" हालांकि, छात्र जब इस बात से नाराज हो गया तो प्रोफेसर ने उसे कहा कि वह उसके बेटे की तरह है। यह मजाक में कहा गया है। इस पर छात्र ने कहा कि "क्या आप अपने बेटे से इस तरह बात करेंगे? क्या आप उसे आतंकवादी कहेंगे? इतने सारे लोगों के सामने आप मुझे ऐसे कैसे बुला सकते हैं? यह एक क्लास है, आप पेशेवर हैं, और आप मुझे पढ़ा रहे हैं। आप मुझे ऐसे कैसे बुला सकते हैं?

वहीं, छात्र की नाराजगी के बाद प्रोफेसर को माफी मांगते भी देखा जा सकता है। मामले के संबंध में इंडिया टुडे से बात करते हुए मणिपाल विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक, एसपी कर ने कहा, "हम इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हैं, क्योंकि हम एक संस्थान हैं जो सर्व धर्म और वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं। मामले में प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, छात्र की काउंसलिंग कराई जा रही है।

हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से इस बात की जानकारी अभी नहीं दी गई है कि प्रोफेसर और छात्र के बीच यह सब किस बात को लेकर हुआ? विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कार्रवाई वीडियो के आधार पर की गई है। वहीं, इस वाकए के बाद से छात्र चिंतित है। क्योंकि इस तरह के बर्ताव की किसी को उम्मीद नहीं होती है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि विवि में सुचारू रूप से चले। मामले में जांच की जा रही है। प्रोफेसर से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Twitter वेरिफिकेशन की नई नीति, प्रोफेसर बोले- 'Elon Musk समझने में नाकाम रहे...' ट्विटर चीफ बोले- 8 डॉलर दीजिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+