Karnataka chunav: डीके शिवकुमार की 'गैस सिलेंडर पूजा' पर क्या बोले भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं भाजपा नेताओं की बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो चुका है। चुनाव परिणाम से पहले भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक बजरंग बली की भूमि है। 13 मई को इन सभी बातों का जवाब मिलेगा।
आपको बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने मतदान से पहले गैस सिलेंडर की पूजा की, उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पिछली बार मतदाताओं से वोट डालने से पहले अपना गैस सिलेंडर को देख कर, नमस्कार करते हुए वोट डालने जाने की बात कही थी।
डी.के शिवकुमार ने कहा कि इस बार मैं मतदाताओं से यह गुज़ारिश करूंगा कि प्रधानमंत्री की बातों और सलाह को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की कीमत देखें और वोट करें। मतदाताओं के पास बदलाव के लिए बड़ा अवसर है।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने डी. के शिवकुमार की बातों पर पलटवार करते हुए कहा कि हम डीके शिवकुमार और कांग्रेस पार्टी का स्वागत करते हैं, जो एलपीजी सिलेंडर की पूजा करते हैं, हम खुश हैं कि कम से कम कांग्रेस पार्टी किसी तरह की पूजा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications