Karnataka BPL: लाभार्थी परिवारों को मुफ्त चावल के बदले पैसे मिलेंगे, जानिए किस तारीख से कितना अमाउंट मिलेगा
Karnataka BPL परिवारों को मुफ्त चावल के बदले पैसे देने की घोषणा के कारण चर्चा में है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि चावल की कमी के कारण जरूरतमंद परिवारों को चावल के बदले पैसे दिए जाएंगे।
कितने समय तक प्रभावी रहेगा फैसला
कर्नाटक सरकार ने बीपीएल कार्ड धारकों को 5 किलो चावल के बदले पैसे देने का फैसला किया है क्योंकि वह अतिरिक्त चावल खरीदने में असमर्थ है। कानून और संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने कहा, ये फैसला वैकल्पिक है।

कानून मंत्री ने बताया, कौन सी तारीख से मिलेंगे पैसे
उन्होंने कहा, प्रति व्यक्ति 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 5 किलोग्राम चावल के बराबर धनराशि 1 जुलाई से जमा की जाएगी। भविष्य में चावल की खरीद तक यह अस्थायी व्यवस्था और एक वैकल्पिक उपाय है।
चार सदस्यों के परिवार को कितना पैसा मिलेगा?
यानी सिद्धारमैया सरकार के इस फैसले के तहत लाभार्थी को 170 रुपये दिए जाएंगे। यदि परिवार में चार लोग हैं तो 170 रुपये की दर से 680 रुपये दिए जाएंगे। मुफ्त चावल वितरण में परेशानी के कारण ये फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि कर्नाटक में चुनाव के बाद मुफ्त चावल पर जमकर राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का कहना है कि सरकार 'अन्न भाग्य' योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे (BPL) वाले परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रति महीने 10 किलो चावल देना चाहती है।
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि चुनाव में गारंटी को पूरा करने में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार रोड़े अटका रही है। उन्होंने कहा, सरकार मुफ्त चावल नहीं मांग रही, सरकार चावल खरीदेगी। इसके बावजूद केंद्र से सहायता नहीं मिल रही है।
भाजपा ने पलटवार कर कहा, वादे पूरे करने में अक्षम सरकार बहाने बना रही है। पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा, केंद्र ने पांच किलो मुफ्त चावल का वादा किया है। कांग्रेस ने 10 किलो का वादा किया है, इससे एकभी ग्राम कम मंजूर नहीं है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ से चावल खरीदने के प्रस्ताव पर सिद्धारमैया ने कहा था कि जरुरत के अनुसार मात्रा उपलब्ध नहीं है। साथ ही छत्तीसगढ़ के चावल की दर भी अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications