मोदी से प्रेरित होकर बेंगलुरु की लड़कियों ने कमाये 6 लाख रुपए

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर कोई राजनीति में आ गया, यह तो सुना था। उनसे प्रेरित होकर कोई समाजसेवा में जुट गया, यह भी सुना था, लेकिन कोई 6 लाख रुपए तक पैसा कमा सकता है, ऐसा पहली बार सुना है। जी हां बेंगलुरु के न्यू हॉरिजन पब्ल‍िक स्कूल की 9वीं कक्षा की लड़कियों ने यह कर दिखाया है।

Narendra Modi

इन लड़कियों ने एक टीम बनायी, जिसका नाम पेंटेचान रखा और नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गये स्वच्छ भारत अभ‍ियान को सफल बनाने के लिये एक मोबाइल ऐप बना दिया। लड़कियों ने इस मोबाइल ऐप को अंतर्राष्ट्रीय मंच टेक्नोवेशन चैलेंज में रखा। टेक्नोवेशन चैलेंज विश्व स्तर की बहुत बड़ी प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन एडोब फाउंडेशन, सीए टेक्नोलॉजी, गूगल, वेरीजॉन, यूनाइटेड नेशन्स विमेन, यूनेसको और एमआईटी मीडिया लैब द्वारा किया जाता है।

पेंटेचान की टीम में संजना वसंत, अनुपमा एन, महिमा महेंदले, स्वास्थ‍ि पी राओ और नव्याश्री हैं। 14 वर्ष तक की उम्र की इन लड़कियों के ऐप को 25 जून को ग्रांड फिनाले में चुना गया। वनइंडिया से बातचीत में एनएचपीएस के चेयरमैन डा मोहन मंघनानी ने बताया कि इस ऐप के अंतर्गत कोई भी व्यक्त‍ि सूखा कचरा खरीद व बेच सकता है। इसका नाम है सेलिक्सो।

सेलिक्सो एंड्रॉयड ऐप है, छोटे दुकानदार जो ड्राई वेस्ट यानी सूखा कचरा खरीदते हैं, कबाड़ वाले, रद्दी वाले, आदि कबाड़ खरीद सकते हैं। फिर उसे रीसाइकिल होने के लिये बेच भी सकते हैं। इस ऐप के जरिये कूड़े से भी धन कमाने के तरीके बताये गये हैं।

इस ऐप पर 10 हजार डॉलर का ईनाम इस टीम को मिला है, जबकि स्कूल ने प्रत्येक लड़की को 25 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

स्कूल की प्रिंसिपल संध्या रमन ने वनइंडिया से बताया कि हाल ही में एनएचपीएस ने स्वच्छ भारत मिशन के लिये 5 करोड़ रुपए सरकार को दिये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+