.... वोट डालने के बाद यह गलती ना करें मतदाता

voting
बेंगलोरः शहर के लगभग साढ़े तीन लाख युवा वोटर्स आज वोट डालने के उत्साह में एक गलती बिल्कुल ना करें। आधुनिक युवा पीढ़ी अपने स्मार्टफोन को हाथ से चिपकाकर रखती है। यदि यह प्यार मतदान केन्द्र में दिखा तो वोटर का उत्साह तीन महीने की सज़ा में बदल सकता है।

दिनभर मोबाइल फोन के कैमरे को क्लिक करने की शौकीन बन चुकी युवा पीढ़ी, मतदान करते हुए अपनी तस्वीर नहीं खींच सकेगी। चुनाव आयोग के सख्त निर्देश में मतदान केन्द्र में ‘सेल्फी‘ पर प्रतिबंध है।

तस्वीर लेने की किसी भी तरह की केाशिश करते पाए जाने पर मतदाता को न्यूनतम तीन महीनों की सजा काटनी पड़ सकती है। जेल जाने के कारण मत तो खारिज होगा ही, साथ ही आगे के कॅरिअर पर भी सवालिया निशान लग जाएगा।

यह भी पढ़ें - उत्सव शुरु

हालांकि इस बात से ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग के इस नियम के चलते भले ही युवा वोटर सेल्फी का शौक पूरा ना कर सकें, पर उनके पहले चुनाव को यादगार बनाने के लिए इंतज़ाम है।

यह दिलचस्प तरीका है वीवीपैट, वोटर वेरिफाइड पेपर आॅडिट ट्रेल, जिसकी मदद से मतदाता यह जान सकता है कि ईवीएम मशीन में उसने जिस पार्टी या प्रत्याशी को वोट दिया है, वह उसी को ही मिले।
इस व्यवस्था में वोटर मतदान करने के बाद अपने मत का प्रिंटेड प्रमाण-पत्र हासिल कर सकता है। यह , मतदान करने के मौके की तस्वीर न सही, मतदान में योगदान देने की याद ताज़ा करवाता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+