Karnataka result 2023: चुनाव नतीजों पर बोले संजय राउत- BJP के सिर पर पड़ी बजरंग बली की गदा
Karnataka assembly election result 2023 पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, बजरंगबली की गदा बीजेपी के सिर पर पड़ी है.

Karnataka result 2023: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं, जहां रुझान में कांग्रेस बढ़त बनाती दिखाई दे रही है, तो वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर और जेडीएस तीसरे नंबर पर नजर आ रही है। वहीं कर्नाटक में आए चुनाव परिणामों के बाद अब सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, बजरंगबली की गदा बीजेपी के सिर पर पड़ी है, कर्नाटक में कांग्रेस जीत रही है, तो यह मोदी और अमित शाह की हार है, जिस तरह से प्रतिष्ठा का चुनाव बनाया था, और जब लगा कि हार रहे हैं, तो बजरंगबली को आगे कर दिया। यह चुनाव 2024 के दिशा दर्शन है।
रुझानों में कांग्रेस आगे
कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है, जहां इस मतगणना में सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस आगे निकलती नजर आ रही है। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुए थे। इस दौरान रिकॉर्ड 72.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं अब चुनाव के बाद मतगणना का सिलसिला जारी है, जिसमें सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बढ़त बनाती दिखाई दे रही है। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिकोणीय मुकाबला नजर आया था, जहां बीजेपी-कांग्रेस और जेडीएस के बीच कड़ी टक्कर देखने मिल रही थी।
इन मुद्दों पर हुए चुनाव
कर्नाटक में करीब महीने भर तक चले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस के बीच जमकर वार पलटवार होता भी दिखाई दिया था। साथ ही चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ सरकार से जुड़े मुद्दे भी हावी होते दिखाई दिए थे। इसी के साथ बजरंग दल और अन्य मुद्दों के बीच कर्नाटक का यह चुनाव रोचक होता नजर आ रहा था। कर्नाटक में सामने आए रुझानों में कांग्रेस लगभग 132 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं बीजेपी 66 सीटों पर आगे है। उधर, जेडीएस ने 22 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, तो वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।
ये भी पढ़े- Karnataka Result 2023: ST सीटों पर आए रुझानों में कांग्रेस को बंपर बढ़त, 15 में से 12 पर आगे












Click it and Unblock the Notifications