बेंगलुरू में लोगों का 100% वैक्सीनेशन, जानिए कर्नाटक में अब तक वैक्सीन की कितनी डोज लगीं?
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कोरोनावायरस से लोगों के बचाव के लिए वैक्सीनेशन के तहत 2 खुराकों वाला अभियान पूरा हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने आज बताया कि, बेंगलुरु शहर ने 100% वैक्सीनेशन कवरेज का टारगेट अचीव कर लिया है। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला जिला बन गया है। हालांकि, अभी बेंगलुरू देहात (बीबीएमपी) में टीकाकरण चल रहा है। मंत्री का कहना है कि, शहरी बेंगलुरू कर्नाटक का पहला जिला बन गया है, जहां लोगों को पूरी तरह से टीका लगा दिया गया है।
Recommended Video

राज्य में पुराना वैरिएंट थमा, लेकिन ओमिक्रॉन बढ़ा
वैक्सीनेशन ड्राइव के बीच कर्नाटक के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप शहरी इलाकों में देखा जा रहा है। यहां एक दिन पहले तक ओमिक्रॉन के संक्रमण के 19 मामले दर्ज हो चुके थे। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में कोरोनावायरस के अभी 7167 सक्रिय मरीज हैं। कल 64 नए मिले थे। इसके अलावा कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की बात करें तो आंकड़ा 2957799 पहुंच गया है।

24 घंटे में 253 को डिस्चार्ज किया गया
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में कल हॉस्पिटलों से 253 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा कल के दिन 4 लोगों की मौतें दर्ज की गईं। मौत का पूरा सरकारी आंकड़ा देखें तो यह अब तक 38299 पहुंच चुका है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि, वे रोज हजारों लोगों की जांचें कर रहे हैं। साथ ही यहां पर रोज हजारों लोगों को वैक्सीन के डोज भी दिए जा रहे हैं।

कर्नाटक में अब तक कितनी वैक्सीन लगीं?
कर्नाटक में लोगों को अब तक वैक्सीन के 8,39,01,832 डोज दिए जा चुके हैं। भारत सरकार के www.mohfw.gov.in पोर्टल द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे कर्नाटक में 4,72,86,858 वैक्सीन की फर्स्ट डोज दी गईं, जबकि दूसरे डोज 3,66,14,974 दिए जा चुके हैं। इस तरह यह आंकड़ा 8 करोड़ से ज्यादा हो रहा है। इतने डोज अकेले कर्नाटक राज्य में लोगों को दिए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications