बेंगलुरु: आस-पड़ोस में बिगड़ रहे हालात के खिलाफ इंदिरानगर के निवासी निकालेंगे विरोध मार्च

बेंगलुरु के इंदिरानगर में एचएएल दूसरे चरण के निवासियों ने विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है। आस-पड़ोस में बिगड़ रहे हालात, सफाई, सुरक्षा जैसे मुद्दों के लेकर ये मार्च निकाला जाएगा।

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पिछले कुछ समय से अपराध की बढ़ती घटनाओं और बिगड़ रहे हालात के खिलाफ इंदिरानगर इलाके के निवासियों ने विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है। शनिवार को ये लोग व्यावसायीकरण के चलते आस-पड़ोस में बिगड़ रहे माहौल, हरियाली और निर्मलता के खत्म होने और बढ़ते क्राइम ग्राफ के खिलाफ ये विरोध मार्च निकालेंगे।

night life

4 मार्च को निकाला जाएगा विरोध मार्च

बेंगलुरु के इंदिरानगर में एचएएल दूसरे चरण के निवासियों ने विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि पहले इनके आस-पड़ोस में हरियाली और निर्मलता नजर आती थी, लेकिन अब ये इलाका शोर-शराबे से भरा हुआ है। इलाके में नगर पालिका के लापरवाह रवैये के चलते नालियों से बह रहे पानी और इधर-उधर पड़े कचरे से इलाके लोग परेशान हैं। इलाके में लगातार बढ़ रहे अपराध की दरों और ड्रग्स के बढ़ते चलन से यहां के निवासी में असुरक्षा की भावना की पैदा कर रहा है। इसके खिलाफ भी स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद करने की योजना बनाई है। स्थानीय निवासी शराब के ज्यादा इस्तेमाल, ड्रग्स की बिक्री और इलाके में वैश्यावृत्ति के बढ़ते मामलों के लेकर लगातार शिकायत करते रहे हैं।

व्यावसायीकरण के बढ़ते दौर में अवैध कब्जे, पार्किंग की समस्या भी यहां के निवासियों को परेशान कर रही है। खास तौर से आने-जाने वाले लोगों को अपनी गाड़ियां खड़ी करन के लिए जगह खोजने में ज्यादा समय लगता है। इसके साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण और शहर की ट्रैफिक की समस्या भी इंदिरानगर के निवासियों की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। इस शोर-शराबे से परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए इंदिरानगर में एचएएल दूसरे चरण के निवासियों ने चार मार्च को शाम 8 बजे विरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है। विरोध मार्च के जरिए ही ये लोग इन समस्याओं को उठाएंगे, जिससे इसका हल निकाला जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+