Bengaluru gang-rape case: कांग्रेस ने गृह मंत्री की अक्षमता को जिम्मेदार ठहराया, चुनाव आयोग से की ये मांग

Bengaluru में महिला के साथ हुए गैंगरेप को लेकर विपक्षी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला किया है। इसके साथ गृहमंत्री समेत पुलिस विभाग के कामकाज पर सवाल उठाया है।

congres

कर्नाटक चुनाव 2023 के पहले राज्‍य की राजधानी बेंगुलरू में चलती कार में लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने सियासी रंग ले लिया है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की आलोचना यह घटना गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र की अक्षमता का परिणाम करार दिया। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि गृह मंत्री की अक्षमता के कारण राज्य का पुलिस विभाग पटरी से उतर गया है।

Siddaramaiah

इसके साथ ही सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान पुलिस की निष्क्रियता खतरनाक है। मैं चुनाव आयोग से पुलिस विभाग के कामकाज की निगरानी करने का अनुरोध करता हूं। उन्‍होंने दावा किया कि अब राज्य में कानून और व्यवस्था के अस्तित्व पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है।

सिद्धारमैया ने कहा सरकार को असामाजिक तत्वों और अपराधियों को खत्म करना चाहिए था। इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि अब, आम लोग पार्टी में उपद्रवी चादरों और हत्यारों का रेड कार्पेट स्वागत करने और उन्हें सुविधा देने के परिणामों के साथ रख रहे हैं।

सिद्धारमैया ने ये भी आरोप लगाया कि जब राज्य में कानून और व्यवस्था के चरमराने के बारे में सरकार से सवाल किया गया, तो विधानसभा सत्र में ज्ञानेंद्र ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनकी अक्षमता इन सभी अत्याचारों का कारण है। लोगों की यह बात सच हो रही है कि गृह मंत्री एक अपराधी की सलाह पर तबादले करने में सक्षम हैं। उन्‍होंने कहा इस घटना की जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्तियों ने नैतिक पुलिसिंग के बहाने लड़की से संपर्क किया था।

बता दें रविवार की रात कोरमंगला में स्थित एक पार्क में रात के दस बजे एक लड़की अपने ब्वायफ्रेंड के साथ थी और वो वहां सिगरेट पी रही थी तभी वहां आस पास रहने वाला एक लड़का आ गया और उससे पूछने लगा यहां क्‍या कर रही हो।

इसके बाद उसके दोस्‍त को उस लड़के ने डरा-धमकाकर भगा दिया था और इस बीच उसने अपने तीन और दोस्‍तों को बुला लिया था। जो कार से आए थे।उन चारों ने लड़की को कार में घसीट कर बंद कर लिया था, उसके बाद उस लड़की के साथ चलती कार में चारों ने गैंगरेप किया।

रात के साढ़े तीन बजे उसको उसके घर के पास पटक कर चले गए थे। सोमवार को अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया। पुलिस अभी इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने Bengaluru Mysuru Expressway का किया उद्घाटन, चुनावी एंगल क्या | वनइंडिया हिंदी

    कर्नाटक चुनाव 2023: बेटे विजयेंद्र को सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव में क्‍यों नहीं उतारना चाहते येदियुरप्‍पा?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+